Delhi News: बीजेपी के पूर्व विधायक अनिल झा ने पार्टी को अलविदा कह दिया है। उन्होंने AAP का दामन थामा है। अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में वे शामिल हुए हैं। दिल्ली की सियासत आज गर्माई हुई है। इससे पहले दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने पद से इस्तीफा दे दिया था। अब बीजेपी के पूर्व विधायक ने आप ज्वाइन कर ली है। अनिल झा का पार्टी छोड़ना बीजेपी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। अनिल झा का पार्टी में आने पर आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्वागत किया।
ये भी पढ़ेंः बिहार BJP नेता की हार्ट अटैक से मौत, 1 दिन पहले MLC चुनाव के लिए किया था निर्दलीय नामांकन
मौके पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग सिर्फ झांसा देते हैं। वे सोचते हैं कि जनता को मूर्ख बना देंगे। लेकिन जनता अब इनकी बातों में आने वाली नहीं है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में हमारी सरकार आने के बाद ऐसा नहीं है कि स्वर्ग आ गया है। अभी काफी काम पेंडिंग हैं। उन कामों को जल्द पूरा किया जाएगा।
दिल्ली में दो सरकारें
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में दो सरकारें हैं, एक केंद्र की और दूसरी राज्य की। दोनों के पास अपने-अपने संसाधन और पावर हैं। दिल्ली सरकार ने 10 साल में पूर्वांचल के लोगों के लिए काफी काम किया है। केंद्र सरकार के पास अथाह शक्ति है। लेकिन बीजेपी के पास बताने के लिए एक भी काम नहीं है। आपकी नीयत ही काम करवाने की नहीं थी। इसलिए अब पूर्वांचल समाज आपको वोट नहीं देगा।
केजरीवाल ने कहा कि वे अनिल झा का तहदिल से स्वागत करते हैं। उनके पार्टी में आने से आप को मजबूती मिलेगी। वहीं, अनिल झा ने कहा कि उनका सौभाग्य है कि आप ज्वाइन की। वे केजरीवाल को नमन करते हैं। उन्होंने पूर्वांचल के लोगों और पिछड़ों के लिए खूब काम किए हैं। दिल्ली में आज सामाजिक न्याय सबको मिल रहा है। यह ताना-बाना केजरीवाल ने बुना है। मैं हाथ जोड़कर उनको नमन करता हूं।
ये भी पढ़ेंः Kailash Gehlot का आम आदमी पार्टी से इस्तीफा, पत्र लिखकर बोले, शर्मनाक और अजीब…
संबंधित खबरें
कौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
6 hrs agoदिल्ली यूनिवर्सिटी में इसी साल मिलेगी डिग्री, जानें तारीख
7 hrs agoमाइक तोड़े, फाइलें फेंकी, दिल्ली MCD में प्रदूषण पर चर्चा के दौरान हंगामा
8 hrs agoदिल्ली में यमुना की सफाई के लिए 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाओं का उद्घाटन
10 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
10 hrs agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
12 hrs ago10 रुपये के नोट पर हुआ झगड़ा, डिलिवरी एजेंट ने कर लिया सुसाइड; बनाया VIDEO
12 hrs agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
14 hrs agoदिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर सिग्नल में खराबी, हजारों यात्री फंसे
16 hrs ago100 साल पुरानी मस्जिद को खाली करने का नोटिस, पानी-बिजली सप्लाई बंद
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines