पहले आंखों में झोंका मिर्च पाउडर, फिर लाठी डंडों से की कुटाई…, दिल्ली में पुलिसवालों पर ताबड़तोड़ हमला

दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके में पुलिस चेकिंग के दौरान जमकर बवाल हुआ. पुलिस ने बाइक सीज की तो कुछ लोगों ने गुस्से में ड्यूटी पर तैनात बीट स्टाफ के तीन पुलिस कर्मियों पर ही हमला बोल दिया.

Delhi police attack

ड्यूटी पर तैनात दिल्ली के पुलिसकर्मियों पर हमला (Photo: X)

दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके में पुलिस चेकिंग के दौरान जमकर बवाल हुआ. पुलिस ने बाइक सीज की तो कुछ लोगों ने गुस्से में ड्यूटी पर तैनात बीट स्टाफ के तीन पुलिस कर्मियों पर ही हमला बोल दिया. उन्होंने पुलिस वालों पर मिर्ची पाउडर फेंका और फिर लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया. हमलावरों ने पुलिस पर ईंट-पत्थरों से भी अटैक किया. किसी चश्मदीद ने इस घटना का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया. पुलिस ने FIR दर्ज कर एक नाबालिग को हिरासत में लिया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, भलस्वा डेयरी स्टेशन के बीट स्टाफ के हेड कॉन्सटेबल दिनेश और राजेश शनिवार दोपहर को करीब 3 बजे जनता विहार में पेट्रोलिंग पर थे. इसी दौरान सामने से आती एक बाइक को देखकर उन्होंने रोका, जिनके पास वैलिड पेपर्स नहीं थे. पुलिस ने बाइक को धारा 66 के तहत जब्त किया और थाने लेकर आए. इसके बाद दोपहर करीब 3.30 बजे जब वो वापस ड्यूटी पर लौटे तो बाइक के मालिक और उसके साथ कुछ और भी लोग वहां पहुंच गए. पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसा में बदल गई. उन्होंने पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर फेंका और ईंट-डंडों से पीटना शुरू कर दिया. दोनों पुलिसवालों का बीच-बचाव करने पहुंचे हेडकॉन्स्टेबल टीनू भी लपेटे में आ गए. हमले में तीनों पुलिसकर्मी घायल हो गए.

पुलिस ने नाबालिग को पकड़ा

पुलिस ने इस पूरे मामले की तफ्तीश करते हुए 17 साल के नाबालिग को हिरासत में लिया है. वहीं, बाकी लोग अभी भी फरार बताए जा रहे हैं. पुलिस ने कई धाराओं के तहत FIR दर्ज की है. पुलिस ने बताया कि हमले का मास्टर आरोपी सुनील उर्फ पंकज एक जाना-माना अपराधी है, जिसपर पहले से 5 क्रिमिनल केस दर्ज हैं. जिनमें NDPS और गंभीर अपराधों के 2 मामले शामिल हैं. फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच और आरोपियों की तलाश में जुटी है. वो ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के काम में रुकावट डालने और हमला करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ