Manjinder Singh Sirsa News: दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा पर फायरिंग होने की बात से हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच करके सच्चाई का खुलासा कर दिया और मंत्री पर गोली चलने की बात को फर्जी अफवाह करार दिया, लेकिन मंत्री पर हमला होने की बात से पुलिस और दिल्ली प्रशासन के अधिकारियों के हाथ पैर जरूर फूल गए थे, लेकिन खुद मनजिंदर सिंह सिरसा ने हमला होने की बात से इनकार कर दिया। दिल्ली पुलिस ने भी वेरिफाई करते हुए बताया कि मनजिंदर सिरसा एक फैक्ट्री में विजिट करने के लिए गए थे। वहां एक सिलाई मशीन का पार्ट पड़ा हुआ था, जिसे किसी ने कारतूस समझकर मंत्री सिरसा पर गोली चलने की बात कह दी, लेकिन पुलिस की जांच में गोली चलने की बात अफवाह निकली। मंत्री पर हमला नहीं हुआ, गोली नहीं चली।
यह भी पढ़ें:उत्तराखंड में 3 कांवड़ियों की मौत, 14 यात्री गंभीर घायल; टिहरी में ट्रक पलटने से हुआ हादसा
क्या बोले सिरसा और दिल्ली पुलिस?
दिल्ली सरकार में खाद्य-आपूर्ति, उद्योग, वन और पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा है कि मेरे ऊपर गोली चलाने की अफवाह उड़ रही है, लेकिन यह अफवाह पूरी तरह से झूठ है। मैं बिल्कुल ठीक हूं। वहीं दिल्ली पुलिस की ओर से बयान दिया गया है कि मनजिंदर सिंह सिरसा आज सुबह ख्याला इलाके में फैक्ट्री का दौरान करने गए थे तो गली में एक धातु का टुकड़ा मिला, जो दूर से देखने पर खाली कारतूस जैसा लग रहा था। करीब से जांच करने पर पता चला कि यह सिलाई मशीन का हिस्सा है। हालांकि इसकी आगे जांच की जा रही है। पुलिस ने इलाके की छानबीन की है और गोली चलने जैसी किसी भी तरह की घटना होने की संभावना नहीं है।
यह भी पढ़ें:जज के सामने वकील की शर्मनाक हरकत, फोन करते और बीयर पीते दिखे, गुजरात हाई कोर्ट का बड़ा एक्शन
कौन हैं मनजिंदर सिंह सिरसा?
मनजिंदर सिंह सिरसा दिल्ली के राजौरी गार्डन से विधायक हैं और दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। अगस्त 2023 से भाजपा के राष्ट्रीय सचिव भी हैं। साल 2013 में शिरोमणि अकाली दल की टिकट पर उन्होंने राजौरी गार्डन से विधानसभा चुनाव जीता और साल 2015 तक विधायक रहे। साल 2015 में वे दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार गए थे, लेकिन साल 2017 का उपचुनाव उन्होंने अकाली दल का सदस्य रहते हुए भाजपा की टिकट पर लड़ा और जीत गए। साल 2020 तक वे विधायक रहे। इसके बाद अब दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 उन्होंने भाजपा की टिकट पर लड़ा और जीत गए। विधायक बनने के साथ-साथ वे दिल्ली सरकार में मंत्री भी बने। वह 2 बार साल 2013 और साल 2017 में दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष भी रहे।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
6 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
6 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
11 hrs agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
14 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
1 day agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
1 day agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
1 day agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
1 day agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
1 day agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines