Daryaganj Axis Bank Fire: दिल्ली के दरियागंज इलाके में शनिवार सुबह एक बैंक में आग लग गई। इसके बाद मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ियां आग पर काबू पाया। दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारी ने बताया कि सुबह 9 बजकर 25 मिनट पर फोन आया कि दरियागंज में गोलचा सिनेमा के पास स्थित एक्सिस बैंक में आग लग गई है। इसके बाद मौके पर दमकल की 4 गाड़ियां भेजी गई। फिलहाल आग बुझा ली गई है। किसी व्यक्ति के हताहत होने की खबर नहीं है।
दमकल विभाग की मानें तो आग से AC, फर्नीचर और सभी दस्तावेज जलकर राख हो गए। जिस बिल्डिंग में बैंक चल रहा था, वो 4 मंजिला थी। ऐसे में गनीमत रही कि आग ऊपर की मंजिल तक नहीं पहुंची और समय रहते उस पर काबू पा लिया गया। बता दें कि राजधानी में गर्मियां शुरू होने से पहले आग लगने की घटना में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। पिछले वर्ष की तुलना में इस साल फरवरी में आग लगने की घटना में 12 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
ये भी पढ़ेंः ‘बनिया की बेटी हूं, फिजूलखर्ची कर नहीं सकती’, सदन में AAP पर क्या बोलीं CM रेखा गुप्ता
इस महीने आग लगने की 932 घटनाएं
फायर विभाग के अनुसार 1 फरवरी से 24 फरवरी तक आग की राजधानी में कुल 932 आग की घटनाएं हुई हैं। जिसमें कचरे और कूड़े में आग लगने के 240 मामले शामिल हैं। इसके विपरीत पिछले साल इसी महीने में 834 आग की घटनाएं हुई थी। जिसमें 148 मामले कचरे में आग से संबंधित थे।
पिछली फरवरी में हुई थीं 16 मौतें
वहीं बात करें मानवीय क्षति की तो पिछले साल फरवरी में आग की घटनाओं से 16 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 34 लोग घायल हुए थे। वहीं इस फरवरी में 42 लोग घायल हुए हैं या बचाया गया है। जबकि 2 लोगों की मौत हुई हैं। मौसम विभाग के अनुसार इस साल फरवरी का औसत तापमान 26.4 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। जबकि पिछले साल इसी अवधि में 24.4 डिग्री तापमान रिकाॅर्ड किया गया।
ये भी पढ़ेंः Honey Singh के ‘Millionaire India Tour’ के लिए ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी, चेक करें रूट डायवर्जन
संबंधित खबरें
'नेहा बोरा को प्राइवेट गाड़ी में ले गई पुलिस', AISA के आरोप पर DCP बोले-महिला स्टाफ साथ था
22 mins agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
2 hrs ago'फुटबॉल की तरह उठाकर फेंक रहे…', CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, हिरासत में कई AAP लीडर
4 hrs agoक्या दिल्ली की सभी महिलाओं के लिए फ्री है बसों का सफर? जानिए किन्हें नहीं मिलेगा स्मार्ट कार्ड
6 hrs agoदिल्ली में आज से बंद हुआ पिंक टिकट, अब बसों में कैसे फ्री ट्रैवल कर सकेंगी महिलाएं?
8 hrs agoजंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन में यौन उत्पीड़न मामलों की जांच करेगी क्राइम ब्रांच, 3 महिला पत्रकारों ने लगाए हैं आरोप
9 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
1 day agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम, जानिए पूरी डिटेल
1 day agoAAP को तगड़ा झटका, कांग्रेस से जुड़ीं प्रियंका कक्कड़; बताया क्यों छोड़ी आम आदमी पार्टी
1 day agoDU ने खत्म की 28 क्रेडिट की अनिवार्यता, कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines