Delhi: दरियागंज के Axis Bank में लगी आग, लाखों का सामान-दस्तावेज जलकर राख

Delhi fire incident: दिल्ली के दरियागंज स्थित एक्सिस बैंक की शाखा में शनिवार सुबह आग लग गई। घटना के बाद मौके पर कई फायर टेंडर आग बुझाने में जुटी है।

Daryaganj Axis Bank Fire

Daryaganj Axis Bank Fire (File Pic)

विज्ञापन

Daryaganj Axis Bank Fire: दिल्ली के दरियागंज इलाके में शनिवार सुबह एक बैंक में आग लग गई। इसके बाद मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ियां आग पर काबू पाया। दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारी ने बताया कि सुबह 9 बजकर 25 मिनट पर फोन आया कि दरियागंज में गोलचा सिनेमा के पास स्थित एक्सिस बैंक में आग लग गई है। इसके बाद मौके पर दमकल की 4 गाड़ियां भेजी गई। फिलहाल आग बुझा ली गई है। किसी व्यक्ति के हताहत होने की खबर नहीं है।

दमकल विभाग की मानें तो आग से AC, फर्नीचर और सभी दस्तावेज जलकर राख हो गए। जिस बिल्डिंग में बैंक चल रहा था, वो 4 मंजिला थी। ऐसे में गनीमत रही कि आग ऊपर की मंजिल तक नहीं पहुंची और समय रहते उस पर काबू पा लिया गया। बता दें कि राजधानी में गर्मियां शुरू होने से पहले आग लगने की घटना में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। पिछले वर्ष की तुलना में इस साल फरवरी में आग लगने की घटना में 12 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

विज्ञापन

इस महीने आग लगने की 932 घटनाएं

फायर विभाग के अनुसार 1 फरवरी से 24 फरवरी तक आग की राजधानी में कुल 932 आग की घटनाएं हुई हैं। जिसमें कचरे और कूड़े में आग लगने के 240 मामले शामिल हैं। इसके विपरीत पिछले साल इसी महीने में 834 आग की घटनाएं हुई थी। जिसमें 148 मामले कचरे में आग से संबंधित थे।

पिछली फरवरी में हुई थीं 16 मौतें

वहीं बात करें मानवीय क्षति की तो पिछले साल फरवरी में आग की घटनाओं से 16 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 34 लोग घायल हुए थे। वहीं इस फरवरी में 42 लोग घायल हुए हैं या बचाया गया है। जबकि 2 लोगों की मौत हुई हैं। मौसम विभाग के अनुसार इस साल फरवरी का औसत तापमान 26.4 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। जबकि पिछले साल इसी अवधि में 24.4 डिग्री तापमान रिकाॅर्ड किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ