दिल्ली में बड़ा हादसा टल गया है। नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में बीती रात एक रिहायशी मकान में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। यह मकान देश की जानी-मानी UPSC कोचिंग टीचर नीतू सिंह का बताया जा रहा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। दमकल विभाग और संबंधित एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं।
जानकारी के अनुसार, घटना के समय नीतू सिंह अपने स्टाफ के साथ घर में मौजूद थीं। आग लगते ही सभी लोग तुरंत सतर्क हो गए और सीढ़ियों के रास्ते सुरक्षित बाहर निकल आए। घर में मौजूद कुल पांच लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं, जबकि स्टाफ का एक सदस्य पवन कुमार मामूली रूप से घायल हो गया।
---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: 5 पैसे के लिए 40 साल तक चला केस, दिल्ली के बस कंडक्टर की कहानी ने लोगों को किया
---विज्ञापन---
घायल पवन कुमार को इलाज के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि जिस बिल्डिंग में आग लगी, उसमें ग्राउंड फ्लोर के ऊपर तीन मंजिलें और बनी हुई थीं। आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, घर में रखा सामान आग की चपेट में आने से कुछ नुकसान जरूर हुआ है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने चोरी के मोबाइल फोन रैकेट का किया भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार