Fire broke out in Girls PG Hostel of Mukherjee Nagar: दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके के गर्ल्स पीजी हॉस्टल में बुधवार रात करीब आठ बजे आग लग गई थी। जिसके बाद दमकल की 20 गाड़ियां मौके पर आग पर काबू पाने के लिए पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने कुछ देर बाद आग पर नियंत्रण कर लिया। न्यूज एजेंसी एएनआई की जानकारी के अनुसार, गर्ल्स हॉस्टल में 35 लड़कियां फंसी हुई थीं, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

विज्ञापन

मौके पर दमकल की 20 गाड़ियां मौजूद

जानकारी के अनुसार, आठ बजे करीब दमकल विभाग को मुखर्जी नगर के गर्ल्स पीजी हॉस्टल में आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद दमकल विभाग की कई गाड़ियां घटना स्थल के लिए रवाना हुईं। बता दें कि तीन महीने पहले मुखर्जी नगर के एक कोचिंग सेंटर में आग लग गई थी, जिसमें कई छात्र और छात्रा बुरी तरह घायल हो गए थे। अब दोबारा इसी इलाके से आग लगने की घटना सामने आई है।

विज्ञापन

आग पर पाया काबू

ताजा जानकारी के अनुसार, दिल्ली अग्निशमन सेवा विभाग ने बताया कि आग पूरी तरह से बुझ गई है, वहां करीब 35 लड़कियां थीं और सभी सुरक्षित हैं। अग्निशमन सेवा विभाग ने कहा कि ऐसा लगता है कि आग सीढ़ियों के पास लगे मीटर बोर्ड से शुरू हुई और ऊपरी मंजिलों तक फैल गई।

विज्ञापन

सीएम केजरीवाल ने जताया दुख

सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट कर मुखर्जी नगर गर्ल्स पीजी हॉस्टल में लगी आग पर दुख जाहिर किया। उन्होंने लिखा कि मुखर्जी नगर इलाके के पीजी में आग लगने की ये घटना बेहद दुखद है। जिला प्रशासन और दमकल विभाग को निर्देश दिए हैं कि पीजी में मौजूद बच्चों को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकालें। मैं लगातार इस पर नजर बनाए हूँ।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ