Delhi Fire Incident: दिल्ली से बड़ी खबर है। लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी विभाग में शुक्रवार दोपहर अचानक आग लग गई। इसके बाद अफरा-तफरी मच गई। सूचना दमकल विभाग को दी गई। विभाग ने मौके पर कुल 7 फायर टेंडर भेजे। गनीमत रही कि जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया। दमकल विभाग ने बताया कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
दोपहर 2:24 बजे पुलिस को मिली सूचना
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की दोपहर 2:24 बजे आग लगने की सूचना पुलिस को दी गई थी। आग मेडिकल कॉलेज के गेट नंबर दो पर स्थित एनाटॉमी विभाग में लगी थी। यह विभाग पहले मंजिल पर था। आग विभाग के पूरे कमरे में फैल गई थी। अंदर जाना मुश्किल था। इसलिए दमकल कर्मियों ने सीढ़ी के जरिए अपनी वहां तक पहुंच बनाई। दमकल कर्मियों ने आग को समय रहते बुझा लिया। कोई हताहत नहीं हुआ है।
यह भी पढ़ें: Watch Video: Air India का बदल गया रंग रूप, दिसंबर से दिखेगा बदलाव, जानें पुराने लोगो महाराजा का क्या होगा?
चार दिन पहले एम्स में लगी थी भीषण आग
इससे पहले सात अगस्त को दिल्ली के एम्स अस्पताल के एंडोस्कोपी रूम में आग लगी थी। आग ऊपरी मंजिल पर थी। वहां से तेजी से धुआं निकल रहा था। बीच-बीच में लपटें भी निकल रही थीं। आग लगने के बाद सभी लोगों को सुरक्षित निकाला गया। आठ फायर टेंडर ने मिलकर आग पर काबू पाया था। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ था। समय रहते मरीजों और कर्मचारियों को बाहर निकाल लिया गया था।
यह भी पढ़ें: 2024 में BJP साफ हो जाएगी, सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जवाब पर CM नीतीश कुमार ने दिया बड़ा बयान
संबंधित खबरें
दिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
4 hrs agoदिल्ली में 8 नवंबर को कहां रहेगा पावर कट? देखें शटडाउन शेड्यूल
4 hrs agoदिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
7 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
8 hrs ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
8 hrs agoदिल्ली: प्रदूषण के कारण कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में होगी हाइब्रिड क्लास
9 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
11 hrs agoदिवाली पर बदला मेट्रो का समय! जानें कब चलेगी पहली और आखिरी ट्रेन
11 hrs agoदिल्ली-NCR में GRAP-3 भी बेअसर! रोहिणी समेत कई इलाकों में AQI 400 के पार
11 hrs ago15 मिनट का सफर 2 घंटे में, धनतेरस पर दिल्ली-NCR की सड़कों पर 'महाजाम'
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines