हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Delhi Fire News: दिल्ली के वैशाली कॉलोनी में नवजात शिशुओं के अस्पताल में लगी आग, सभी 20 मासूमों को सुरक्षित निकाला

विज्ञापन

Delhi Fire News: नई दिल्ली की वैशाली कॉलोनी में नवजात शिशुओं के अस्पताल में आग लग गई। आग लगने की सूचना के बाद मौके पर दमकल की नौ गाड़ियां भेजी गईं। उधर, घटना के दौरान अस्पताल में मौजूद सभी 20 नवजात शिशुओं को दिल्ली अग्निशमन सेवा की टीम ने अस्पताल से सुरक्षित निकाल लिया। नवजातों को फिलहाल पास के अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया गया है।

https://twitter.com/ANI/status/1667005017734381569

दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को जानकारी दी कि नई दिल्ली की वैशाली कॉलोनी में नवजात शिशु अस्पताल के एक कमरे में आग लग गई। सूचना के बाद दिल्ली दमकल सेवा (डीएफएस) मौके पर पहुंची और समय रहते 20 नवजात शिशुओं को बचाया।

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के अनुसार, दमकल की नौ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और सभी 20 नवजात शिशुओं को दिल्ली दमकल सेवा ने सुरक्षित बचाया और उन्हें पास के अस्पतालों में शिफ्ट किया।

पुलिस ने कहा कि 20 नवजात शिशुओं में से 13 को आर्य अस्पताल जनकपुरी, 2 को द्वारका मोड़ नवजात शिशु अस्पताल, 2 अन्य को जेके अस्पताल जनकपुरी में शिफ्ट किया गया है जबकि 3 नवजात शिशुओं को वैशाली के नवजात शिशु अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन

https://twitter.com/ANI/status/1667022434258817025

दमकल को डेढ़ बजे मिली थी आग की सूचना

दिल्ली फायर सर्विस के डायरेक्टर अतुल गर्ग ने बताया कि हमें 1.35 बजे फोन आया कि अस्पताल में आग लग गई है। हमने पहले दमकल की चार गाड़ियां भेजीं। उन्होंने हमें बताया कि वहां 20 नवजात हैं और गली संकरी होने के कारण उन्हें परेशानी हो रही है। हमने लगभग चार और फायर टेंडर भेजे।ॉ

विज्ञापन

अतुल गर्ग ने बताया कि हम समय पर वहां पहुंच गए और आग बुझ गई। रेस्क्यू कर सभी बच्चों को अलग-अलग अस्पतालों में भेजा गया। कोई घायल नहीं हुआ। उनके पास फायर एनओसी नहीं थी, अस्पताल सिर्फ एक मंजिल का था। आगे की जांच की जाएगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola