दिल्ली में ताज एक्सप्रेस के चार डिब्बों में आग, दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर मौजूद

Fire Breaks Out Taj Express Train in Delhi Sarita Vihar: दिल्ली के सरिता विहार में ताज एक्सप्रेस के चार डिब्बों में आग लग गई। आग लगने की घटना 4 बजकर 24 मिनट पर हुई। फिलहाल दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी है।

Fire breaks out in passenger train in Delhi Sarita Vihar

पैसेंजर ट्रेन में आग

Fire Breaks Out Taj Express Train in Delhi Sarita Vihar: दिल्ली के सरिता विहार में सोमवार को ताज एक्सप्रेस के 4 डिब्बों आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारी ने बताया कि हमें शाम 4 बजकर 24 मिनट पर जानकारी मिली कि ताज एक्सप्रेस ट्रेन के 4 डिब्बों में आग लगने की सूचना मिली है। आठ दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है फिलहाल आग बुझाने के प्रयास जारी है। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि 3 जून को ताज एक्सप्रेस में आग लगने की सूचना मिली। इस दौरान बोगियों में सवार यात्री उतरकर दूसरे डिब्बों में चले गए। इस दौरान किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। फिलहाल रेलवे आगे की कार्रवाई करने में जुटा है।

विज्ञापन

वहीं मामले में डीसीपी रेलवे ने बताया कि आग लगने की सूचना के बाद कुल 6 दमकलें मौके पर भेजी गई। जानकारी के अनुसार कोई भी यात्री हताहत नहीं हुआ है। आग पर काबू पाने के लिए कर्मचारी जुटे थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ