दिल्ली: ग्रेटर कैलाश पार्ट 1 में फीनिक्स अस्पताल के बेसमेंट में लगी आग, दमकल की 5 गाड़ियों ने पाया काबू

Noida

Pheonix Hospital Fire: दक्षिण दिल्ली के ग्रेटर कैलाश पार्ट 1 स्थित फीनिक्स अस्पताल में शनिवार सुबह आग लग गई। अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। आग अस्पताल के बेसमेंट में लगी थी। जानकारी के मुताबिक, आग पर काबू पा लिया गया है।

विज्ञापन

आज सुबह आग लगने की सूचना मिली। दमकल विभाग के अधिकारियों ने कहा कि कुल पांच दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया और आग पर अब काबू पा लिया गया है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है।

विज्ञापन

समाचार एजेंसी पीटीआई ने एक सीनियर अधिकारी के हवाले से बताया कि आग लगने की सूचना सुबह 9.07 बजे मिली, जिसके बाद दमकल की पांच गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। उन्होंने कहा कि आग अस्पताल के कार्यालय और बेसमेंट में लगी और आग पर सुबह 9.50 बजे तक काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ