दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ FIR दर्ज की है. दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की लिखित शिकायत पर FIR दर्ज की गई है, जिसमें अरविंद केजरीवाल के अलावा AAP नेताओं को भी नामजद किया गया है. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आम आदमी पार्टी ने विरोध प्रदर्शनकारियों को जबरन गुरुद्वारे में घुसाया और सोशल मीडिया पर मौजूदा स्थिति को गलत तरीके से पेश करके गुरुद्वारे की छवि को खराब किया. दिल्ली पुलिस ने शिकायत के आधार पर FIR दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है, जिसके तहत CCTV खंगाले जा रहे हैं.
‘गुरु घर’ की शांति-पवित्रता भंग करने के आरोप
दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका की ओर से दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आम आदमी पार्टी के समर्थक प्लानिंग के तहत गुरुद्वारा में घुसे और हंगामा किया, जिसके चलते गुरुद्वारे में अफरा-तफरी मच गई थी. AAP समर्थकों ने राजनीतिक गतिविधियों के लिए ‘गुरु घर’ की पवित्रता का दुरुपयोग किया है. गुरुद्वारा प्रबंधन कर्मियों और सेवादारों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, ताकि गुरु घर में शांति बनी रहे और गुरु घर की पवित्रता भंग न हो. पूरा घटनाक्रम गुरुद्वारे में लगे CCTV कैमरों की कैप्चर हुआ है, जिसकी फुटेज भी शिकायत के साथ दी गई है, जिसके आधार पर AAP और उसके समर्थकों पर कार्रवाई की मांग है.
गुरुद्वारा मैनेजमेंट को बदनाम करने के आरोप
दिल्ली सिख गुरुद्वारा कमेटी का आरोप है कि गुरुद्वारे में घुसने के बाद हुए घटनाक्रम को आम आदमी पार्टी के नेताओं और विधायकों ने सोशल मीडिया पर तोड़-मरोड़ कर पेश किया. इससे गुरुद्वारा परिसर और गुरुद्वारा मैनेजमेंट कर्मियों की छवि खराब हुई. गुरुद्वारा मैनेजमेंट को बदनाम करने, सिखों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और धार्मिक परिसर का राजनीतिक लाभ उठाने का प्रयास किया गया. आम आदमी पार्टी ने साजिश के तहत घटनाक्रम को अंजाम दिया और इसके लिए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, विधायक, नेता और कार्यकर्ताओं जिम्मेदार हैं. इन सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए कड़ी सजा दी जानी चाहिए.
संबंधित खबरें
दिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
28 mins agoसुप्रीम कोर्ट ने पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
35 mins agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
4 hrs agoदिवाली से पहले गैस चैंबर बनी दिल्ली! रोहिणी-जहांगीरपुरी में AQI 400 के पार
6 hrs agoदिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
16 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
17 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
20 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
23 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
23 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines