हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दिल्ली CM Atishi के खिलाफ FIR, रमेश बिधूड़ी के भतीजे पर भी कार्रवाई; जानें दोनों पर क्या लगे आरोप?

Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली CM आतिशी और रमेश बिधूड़ी के भतीजे के खिलाफ कार्रवाई हुई है। दोनों पर पुलिस ने FIR दर्ज की है। दोनों पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप है।

विज्ञापन
Arvind kejriwal Delhi CM Atishi

FIR Against CM Atishi Ramesh Bidhuri Son: दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री आतिशी और रमेश बिधूड़ी के बेटे के खिलाफ FIR दर्ज की है। कालकाजी विधानसभा क्षेत्र में गोविंदपुरी इलाके में हुए हंगामे को लेकर यह कार्रवाई हुई है। दोनों पर पुलिस ने चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। आतिशी के समर्थकों पर भी केस हुआ है।

दिल्ली पुलिस का आरोप है कि आतिशी के समर्थकों ने चुनाव ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी की। खुद को चुनाव आयोग कर्मी बताकर भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी के भतीजे का रास्ता रोका था। क्रॉस कार्रवाई करते हुए रमेश बिधूड़ी के भतीजे के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। वहीं दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई पर मुख्यमंत्री आतिशी और अरविंद केजरीवाल ने रिएक्ट किया है। दोनों ने ट्वीट करके दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग पर सवाल उठाए।

 

आतिशी और केजरीवाल ने अपनी भड़ास निकाली

आतिशी ने ट्वीट लिखा कि दिल्ली पुलिस ने कल देर रात अवैध तरीके से 2 युवाओं को हिरासत में ले लिया, जो चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्टिंग कर रहे थे और वीडियो बना रहे थे। उल्लंघन करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई, उल्लंघन के खिलाफ कार्रवाई करने वालों पर एक्शन ले लिया। दिल्ली में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने का इरादा है, पर चुनाव आयोग भी गजब है। रमेश बिधूड़ी के परिवार के सदस्य खुले-आम आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं। उन पर कोई एक्शन नहीं। मैंने शिकायत करके पुलिस और ECISVEEP को बुलाया तो इन्होंने मेरे ऊपर केस दर्ज कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार जवाब दें कि वे चुनावी प्रक्रिया की कितनी धज्जियां उड़ाएंगे।

विज्ञापन

 

वहीं अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट लिखा कि खुले आम हो रही गुंडागर्दी के खिलाफ शिकायत करने पर दिल्ली की मुख्यमंत्री के खिलाफ चुनाव आयोग ने पुलिस केस कर दिया तो अब दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग का यह ऑफिशियल स्टैंड है। दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग का काम आम आदमी पार्टी के खिलाफ खुद गुंडागर्दी करना, भाजपा की गुंडागर्दी को संरक्षण देना है और दारू-पैसे और सामान बंटवाना है। यदि कोई उन्हें यह काम करने से रोकेगा तो उस पर पुलिस और चुनाव आयोग के काम में बाधा डालने का केस किया जाएगा।

 

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola