FIR against Saurabh Bhardwaj: आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सौरभ भारद्वाज, संजय झा और आदिल खान के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में केस दर्ज किया है. यह केस सोशल मीडिया पर सांता क्लॉज की ड्रेस में अपलोड वीडियो के आधार पर किया गया है. आरोप है कि वीडियो में सांता क्लॉस के रूप में कपड़े पहने व्यक्तियों को उपहासपूर्ण और अपमानजनक तरीके से दिखाया गया था. पात्रों को सड़क पर “बेहोश” और “गिरते” देखा गया और कथित तौर पर राजनीतिक संदेश के लिए प्रॉप्स के रूप में इस्तेमाल किया गया था
क्या दिखाया गया है वीडियो में
सौरभ भारद्वाज की ओर से 18 दिसंबर को अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किए तीन मिनट 7 सेकंड के वीडियो में सांता क्लॉस की पोशाक पहने और प्रदूषण रोधी मास्क लगाए दो व्यक्ति कनॉट प्लेस की सड़कों पर गिरते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि भारद्वाज और अन्य लोग सीपीआर देकर उन्हें होश में लाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं. दिल्ली के प्रदूषण पर कटाक्ष करते हुए सौरभ भारद्वाज ने वीडियो के कैप्शन में Santa Claus🎅 Fainted in Delhi Pollution लिखा है. वीडियो 17 और 18 दिसंबर, 2025 को कनॉट प्लेस में सार्वजनिक रूप से फिल्माया गया.
धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप
अधिवक्ता खुशबू जॉर्ज ने सौरभ भारद्वाज की ओर से शेयर किए इस वीडियो पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया. वीडियो में सांता क्लॉस की मूर्तियों पर नकली सीपीआर करते हुए दिखाया गया है, जो शिकायतकर्ता के अनुसार सेंट निकोलस की विरासत और क्रिसमस उत्सव से जुड़े प्रतीक का उपहास करता है.अपराधियों ने जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण तरीके से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कृत्य किया है. दिल्ली पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों नेताओं के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और मामले की जांच जारी है.
संबंधित खबरें
LIVE: सीजेपी प्रोटेस्ट का आज दूसरा दिन, दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खुले
1 hr agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
9 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
9 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
9 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
11 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
13 hrs agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
15 hrs agoदिल्ली के इन इलाकों में 11 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना इलाका
15 hrs agoदिल्ली में किलेबंदी! 3000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
16 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच हिरासत में लिए गए कई वकील, CJI ने दिया दखल
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines