नई दिल्ली: केजरीवाल सरकार द्वारा बजट बनाने की प्रक्रिया में विभिन्न स्टेकहोल्डर्स को शामिल कर उनके सुझाव लिए जाते हैं। इस परंपरा को आगे बढाते हुए उपमुख्यमंत्री व वित्तमंत्री मनीष सिसोदिया ने रविवार को दिल्ली के विभिन्न मार्केट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ बजट को लेकर चर्चा की।
बैठक में मार्केट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने बजट में अपने बाजारों व सेक्टरों के लिए वित्तमंत्री से स्पेशल पैकेज मांगे। पार्किंग, पिंक टॉयलेट, बाजारों की साफ़-सफाई और सड़कें व्यापारियों की प्रमुख मांगे रहीं। बैठक में कपड़ा, कागज, ऑटो-मोबाइल,फर्नीचर, टिम्बर,खाद्यान्न,दवाइयां,बेकरी, ड्राई-फ्रूट्स आदि सेक्टर्स से जुड़े 15 से अधिक मार्केट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में दिल्ली के परिवहन व राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत व चैम्बर ऑफ़ ट्रेड एंड इंडस्ट्रीज के चेयरमैन बृजेश गोयल भी शामिल रहे।
इस मौके पर उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि सरकार में आने के बाद से हमारी प्राथमिकता रही है कि हम सभी स्टेकहोल्डर्स के साथ मिलकर दिल्ली का बजट बनाएं। इसी दिशा में बजट तैयार करने के दौरान सरकार हर साल दिल्ली के विभिन्न बाजारों के प्रतिनिधियों के साथ उनकी अपेक्षाओं को जानती है और उसे बजट में शामिल करने का प्रयास करती है।
जिससे बाजार बेहतर हो सके और व्यापारियों का व्यापार बढे। उन्होंने कहा कि इस साल भी केजरीवाल सरकार बजट से पहले व्यापारियों के साथ चर्चा कर उनकी मांग और अपेक्षाओं को समझ रही है ताकि उसे लेकर बजट में प्रावधान किए जा सके।
मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली के बाजार, शहर की अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी हैं और इनके बेहतरी के लिए काम करना सरकार की प्राथमिकता है। शहर भर के बाजार लाखों की संख्या में रोजगार उत्पन्न करते हैं और बड़ी संख्या में राजस्व पैदा करते हैं। ऐसे में सरकार का दायित्व है कि इन बाजारों की मांगों और आवश्यकताओं को समझते हुए यहां सुविधाएं विकसित की जाएं, ताकि इन बाजारों के प्रति लोगों का आकर्षण और बढे साथ ही व्यापारियों का व्यापार भी बढ़े।
मीटिंग में शामिल सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल और अध्यक्ष सुभाष खंडेलवाल ने कहा कि दिल्ली में एक अनूठी परंपरा का पालन करते हुए दिल्ली सरकार हमेशा दिल्ली के व्यापारियों से सलाह मशविरा करके ही बजट तैयार करती है, जिससे कि बाजारों की जमीनी समस्याओं को बजट में शामिल किया जा सके।
इस दिशा में आज आयोजित बैठक भी काफी सकारात्मक रही है। वित्तमंत्री मनीष सिसोदिया ने सभी सेक्टर्स के व्यापारियों की मांगों को ध्यान से सुनते हुए उसे बजट में शामिल करने की बात कही है। हमें उम्मीद है हर साल की तरह इस साल भी व्यापारियों की बेहतरी के लिए उनके सुझावों को बजट में शामिल करेगी|
क्या रही वित्तमंत्री से विभिन्न मार्केट एसोसिएशन की मांग?
बैठक में मार्केट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों की एक बड़ी मांग बाहरी दिल्ली में स्थित विभिन्न गोदामों के इर्द-गिर्द बेहतर रोड नेटवर्क स्थापित करने की रही। इसपर वित्तमंत्री मनीष सिसोदिया ने त्वरित संज्ञान लेते हुए अधिकारीयों को निर्देश दिए कि जीटी करनाल रोड के आसपास के क्षेत्रों में बने गोदामों के इर्द-गिर्द बेहतर रोड नेटवर्क स्थापित करने के लिए सर्वे किया जाए और एक ब्लू-प्रिंट बनाया जाए। जिसके बाद वहां जल्द सड़क निर्माण का कार्य शुरू होगा और इससे लाखों व्यापारियों को फायदा मिलेगा।
नया बाजार व रोहिणी व मॉडल टाउन मार्केट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों द्वारा बाजार में साफ़-सफाई व पार्किंग की समस्या के समाधान की मांग उठाई गई। उपमुख्यमंत्री ने अधिकारीयों को इन मार्केटों में पार्किंग के लिए साइट की पहचान करने के निर्देश दिए। साथ ही एमसीडी अधिकारीयों को निर्देश दिए कि मॉडल टाउन में 4 मंजिला मल्टीलेवल पार्किंग के होने के बावजूद उसके शुरू न होने के पीछे के कारणों की पहचान करें और व्यापारियों की सुविधा के लिए उसे तुरंत शुरू करें।
बैठक में कश्मीरी गेट मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष ने अपने बाजार की मांग रखते हुए कहा कि कश्मीरी गेट ऑटो-स्पेयर पार्ट्स मार्केट में पब्लिक टॉयलेट, महिला टॉयलेट, पार्किंग व सीवर की समस्या है। इस बाबत उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि सरकार आगामी बजट में मार्केट में बुनियादी सुविधाओं को विकसित करने की योजना शामिल करेगी।
केजरीवाल सरकार का विज़न कीर्ति नगर को ग्रैंड फर्नीचर हब के रूप में विकसित करना है। केजरीवाल सरकार के दिल्ली के 5 बाजारों के रिडेवलपमेंट के प्रोजेक्ट में कीर्ति नगर मार्केट भी शामिल है।
बैठक में आज वित्तमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के डिजाइनिंग फेज का काम पूरा हो चुका है और जल्द ही ग्राउंड लेवल पर काम शुरू हो जायेगा। साथ ही सरकार व्यापारियों की मांग को ध्यान में रखते हुए यहां एक एक्ज़विशन हाल तैयार करने पर भी विचार कर रही है।
बहुत से मार्केट एसोसिएशन की कॉमन मांग अपने बाजारों में साफ़-सफाई और महिला शौचालयों की रही। इस मांग को ध्यान में रखते हुए सरकार बाजारों में पिंक टॉयलेट स्थापित करने पर काम करेगी। बैठक में चावडी बाजार, कश्मीरी गेट, नया बाजार, करोल बाग़, कीर्ति नगर, रोहिणी, मॉडल टाउन, मोती नगर, खारी बावली मार्केट एसोसिएशन के प्रतिनिधि शामिल रहे हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
37 mins agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
1 hr agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
2 hrs agoदिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई 'जहरीली'! 349 तक पहुंचा AQI
5 hrs ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
16 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
21 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
1 day agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
1 day ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
1 day agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines