दिल्ली की सीमा से लगा हरियाणा में आने वाला मुरथल अपने ढाबों और उन पर मिलने वाले पराठों के लिए बहुत प्रसिद्ध है। दूर-दूर से लोग यहां पराठों का स्वाद लेने पहुंचते हैं। लेकिन, हाल ही में यहां पराठों को लेकर ही युद्ध छिड़ गया। मामला मुरथल के प्रसिद्ध अमरीक सुखदेव ढाबे कता है जहां मारपीट हो गई। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि ढाबे पर काम करने वाले लोग भी मारपीट कर रहे हैं। उन्हें एक कस्टमर को पीटते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान कुछ लोगों के कपड़े भी फट गए। मारपीट को किसी ने रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह वीडियो कब का है, लेकिन बताया जा रहा है कि घटना कुछ दिन पहले की ही है।
ऑर्डर को लेकर छिड़ गई थी मारपीट
मारपीट की असल वजह का पता भी नहीं चल पाया है। लेकिन, बताया जा रहा है कि लड़ाई ऑर्डर को लेकर हुई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार एक कस्टमर ने ऑर्डर दिया था लेकिन उसे पराठा मिलने में देर हो रही थी। इसे लेकर उसने शिकायत की। थोड़ी देर में विवाद बढ़ गया और मामला हाथापाई में बदल गया। वीडियो में देख सकते हैं कि होटल का स्टाफ भी कस्टमर को पीट रहा है।
सोशल मीडिया पर आए ऐसे रिएक्शन
इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स की ओर से तरह-तरह के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि इनका स्टाफ बहुत गंदा है। ग्राहकों से हमेशा बदतमीजी से बात करता है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि मुरथल में हमेशा से ऐसा ही होता आया है। वहां कभी मत जाओ। ये होटल ट्रक ड्राइवर्स के लिए बना था लेकिन आज कोई ट्रक ड्राइवर इसमें पैर तक नहीं रख सकता है।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले गैस चैंबर बनी दिल्ली! रोहिणी-जहांगीरपुरी में AQI 400 के पार
55 mins agoदिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
10 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
11 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
14 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
17 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
17 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
18 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
19 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
20 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines