Delhi में 2 मर्डर, कारोबारी को गोलियों से भूना, बाथरूम के विवाद में पीट-पीटकर हत्या

Delhi Murder case: पुलिस के अनुसार फिलहाल कारोबारी की हत्या के पीछे क्या कारण है? इस बात का पता लगाया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

फर्श बाजार घटनास्थल की फोटो

फर्श बाजार घटनास्थल की फोटो

Delhi Murder case: दिल्ली में हत्या की दो अलग-अलग वारदातें सामने आई हैं। पहली घटना में फर्श बाजार इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं, दूसरी घटना राजधानी के गोविंदपुरी इलाके की है। यहां बाथरूम साफ करने को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत हो गई। जिसमें एक युवक की पीटने के बाद चाकू मारकर हत्या कर दी गई है और इस मामले में दो अन्य घायल हैं। आइए आपको एक-एक कर दोनों घटनाओं के बारे में बताते हैं।

विज्ञापन

गोलियों की आवाज से गूंजा इलाका

फर्श बाजार इलाके में शनिवार सुबह कारोबारी सुनील जैन मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। इस दौरान बाइक सवार बदमाश आए और उन्हें गोली मारकर फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। घायल को समीप के अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली गई

पुलिस के अनुसार मृतक के परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं। मरने वाले की किसी से कारोबारी रंजिश तो नहीं थी इस बारे में पता लगाया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया गया है। घटनास्थ्ल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा खंगाले जा रहे हैं। बदमाशों की पहचान कर उनकी धरपकड़ के लिए दो टीमें बनाई गई हैं।

विज्ञापन

बाथरूम साफ करने को लेकर चाकू मारकर हत्या

गोविंदपुरी की घटना शुक्रवार आधी रात के बाद की है। यहां कंबाइड बाथरूम को साफ करने को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और मारपीट हुई। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे को जमकर पीटा। इस मारपीट में घायल तीन लोगों को गंभीर हालत में एम्स ट्रॉमा सेंटर भर्ती कराया गया। जहां सुबह करीब 3 बजे सुधीर की मौत हो गई है सागर और प्रेम नामक दो युवक घायल है।

FIR दर्ज, कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया

पुलिस के अनुसार सुधीर की हत्या का जिन लोगों पर आरोप है वह उसके मकान मालिक हैं। मरने वाले के शरीर पर चाकू से मारे जाने के निशान मिले हैं। घायलों और मृतकों के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। मामले में FIR दर्ज कर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ