Delhi News: राजधानी दिल्ली से ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शहदरा जिलो की फर्श बाजार थाना पुलिस टीम ने गुरुवार को एक शातिर ठग को दबोचा है। दावा है कि आरोपी ने भारतीय सेना का फर्जी पैराकमांडो लेफ्टिनेंट बताकर धोखाधड़ी की। अरोप है कि युवक ने एक युवती से शादी का वादा किया और उससे 70 हजार रुपये हड़प लिए। पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस टीम ने सेना की वर्दी और फर्जी आई कार्ड भी बरामद किया है।
खुद को बताया आर्मी में पैराकमांडो लेफ्टिनेंट
पुलिस ने बताया कि दिल्ली की रहने वाली एक युवती नोएडा में मेडिकल स्टोर चलाती है। युवती ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि कुछ समय पहले उसकी कानपुर निवासी 23 वर्षीय दीपांशु से मुलाकात हुई थी। आरोप है कि युवक दीपांशु ने खुद को आर्मी में पैराकमांडो लेफ्टिनेंट बताया और उसका विश्वास जीत लिया। इसके बाद आरोपी युवक कई बार सेना की वर्दी पहनकर उससे मिलने के लिए भी आया। युवती का कहना है कि इसके बाद युवक ने उससे रुपयों की मांग की। आरोप है कि युवक ने उससे नगद और ऑनलाइन माध्यम से लगभग 70 हजार रुपये ले लिए।
यह भी पढ़ें- दिल्ली दंगा मामला: कैसे खारिज हुई उमर खालिद, शरजील इमाम समेत 7 की जमानत? ऐसे चली हाई कोर्ट में दोनों पक्षों की बहस
NDA परीक्षा में नहीं हुआ पास, परिवार से भी बोला झूठ
रुपये लेने पर युवती को उस पर शक हुआ तो उसने PCR पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। युवती की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की तो पूरी सच्चाई सामने आ गई। जिसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में यह बात सामने आई कि आरोपी युवक का पिता आर्मी से हवलदार के पद से रिटायर है। आरोपी दीपांशु NDA की परीक्षा में पास नहीं हो सका था, लेकिन उसने परिवार से झूठ बोलकर खुद को सेना में चयनित बताया। इसके बाद आरोपी ने सेना के फर्जी दस्तावेज बनाकर खुद को अधिकारी साबित करता रहा। यहां तक कि उसके माता-पिता भी उसके इस झूठ से अनजान थे। फिलहाल पुलिस मामले में आगे जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- ‘अगर पकड़ा गया तो पुलिस मेरा एनकाउंटर कर देगी’, आप विधायक ने अपनी ही सरकार पर लगाया आरोप
संबंधित खबरें
स्वतंत्र भारद्वाज को मिली रेगुलर बेल, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का है आरोप
45 mins ago15 महीनों में 208 बार तोड़े ट्रैफिक के नियम, 4 लाख से ऊपर का जुर्माना
5 hrs agoASHA वर्कर्स को अब मिलेंगे 6000 रुपये, CM रेखा गुप्ता आज बांटेंगी चेक
6 hrs agoदिल्ली में INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन के चलते कई रूट डायवर्ट, पढ़ें एडवाइजरी
7 hrs agoCEC विवाद के बीच दिल्ली में बढ़ी सुरक्षा, विपक्ष के मार्च से पहले कड़ा पहरा
8 hrs agoप्रदर्शनकारी महिलाओं से मारपीट के दावों पर क्या बोले दिल्ली पुलिस के DCP?
16 hrs agoछात्रों की सुरक्षा पर दिल्ली LG ने की बैठक, पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश
23 hrs agoफाइल स्टेट से एल्गोरिदमिक स्टेट तक, भारत में डिजिटल शासन का बदलता दौर
1 day agoदिल्ली दंगा मामले में HC का फैसला, हेट स्पीच पर FIR-SIT जांच की मांग ठुकराई
1 day agoदिल्ली की हवा पिछले तीन महीने में सबसे खराब! 187 पर पहुंचा AQI
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines