Delhi Fake Raid: राहुल प्रकाश, नई दिल्ली; स्पेशल 26 फिल्म में नकली अधिकारी नकली रेड मारकर लोगों से पैसे हड़पते थे, लेकिन दिल्ली में एक ऐसी रेड का पर्दाफाश हुआ है जिसे सुनकर लोगों के होश ही उड़ गए। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के जनकपुरी इलाके में एक बिजनेसमैन के घर करीब 8.30 बजे सात लोग छापा मारने पहुंचे। इन अधिकारियों में एक महिला भी शामिल थी। जैसे ही उन्होंने बिजनेसमैन के घर एंट्री ली, एक अधिकारी ने अपना इनकम टैक्स का कार्ड दिखाया और कहा कि ये इनकम टैक्स की रेड है।
सकपका गया व्यापारी का परिवार
घर में इस तरह अधिकारियों की रेड देख व्यापारी परिवार सकपका गया। इसके बाद अधिकारियों ने परिवार के सदस्यों से मोबाइल फोन लेकर घर की छानबीन शुरू कर दी, लेकिन तभी व्यापारी के बेटे ने जैसे-तैसे अपने पिता को फोन कर दिया। वह घर के बाहर थे। बेटे ने कहा कि घर में कुछ लोग घुस आए हैं और वे आपको ढूंढ़ रहे हैं।
हापुड़ की जमीन खरीद में बताई इनकम टैक्स की चोरी
बेटे ने पिता को ये भी बताया कि पुलिस की वर्दी में दिख रहे अधिकारी कह रहे हैं कि आपने हापुड़ में खरीदी जमीन में इनकम टैक्स की चोरी की है। इसलिए हम सर्च वारंट लेकर आए हैं। अगर आप मामले को सेटल करना चाहते हो तो उन्हें बुला लो। हम आपके पिता को अपने साथ लेकर जाएंगे और सेटलमेंट कर लेंगे।
भनक लगते ही खिसके अधिकारी
ये सुन व्यापारी ने तुरंत पड़ोस में रहने वाले एसीपी क्राइम ब्रांच को फोन किया और लोकल पुलिस को जानकारी दी। जैसे ही घर पर मौजूद अधिकारियों को इस बात की भनक लगी कि मामला बिगड़ सकता है, वे तुरंत वहां से खिसक लिए। जब व्यापारी घर पहुंचा तो उन्होंने सीसीटीवी फुटेज निकलवाया, जिसमें कुल सात व्यक्ति नजर आए। इसमें महिला भी शामिल थी।
क्राइम ब्रांच, इनकम टैक्स अधिकारी और इनफॉर्मर पकड़ा गया
दिल्ली पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि जिन्होंने घर में रेड की, उसमें से एक दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच में तैनात है। जबकि एक इनकम टैक्स विभाग में अधिकारी का पीएस, एक इनफॉर्मर के साथ ही चार लोग शामिल हैं। जानकारी पुख्ता होने के बाद इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि दिल्ली पुलिस में शामिल महिला नेहा की तलाश कर रही है।
500 या 1000 करोड़ घर मिलने की थी उम्मीद
दिल्ली पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि इनफॉर्मर ने ये जानकारी दी थी कि अगर इनके घर में रेड करते है तो तकरीबन 500 या 1000 करोड़ घर में मिलेंगे। इसी वजह से इन्होंने मिलकर एक्सटॉर्शन का प्लान बनाया। फिलहाल दिल्ली पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। स्पेशल 26 की तर्ज पर इस रेड को देखकर सब दंग हैं।
संबंधित खबरें
दिवाली पर दिल्ली, गाजियाबाद, पटना और सिक्किम में भीषण आगजनी, मची अफरा-तफरी
3 hrs agoदिवाली पर स्मॉग की चादर में लिपटी दिल्ली, आज रात के बाद बिगड़ेंगे हालात
5 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 9 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
10 hrs agoदिवाली पर आज मेट्रो का समय बदला, दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद निवासी पढ़ें खबर
14 hrs agoदिवाली पर दिल्ली-NCR में 'जहरीली' धुंध, 10 से ज्यादा इलाकों में AQI 400 पार
16 hrs agoदिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
1 day agoदिल्ली में 8 नवंबर को कहां रहेगा पावर कट? देखें शटडाउन शेड्यूल
1 day agoदिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
1 day agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
1 day ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines