दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए राजधानी में चल रहे नकली “ईनो” बनाने के कारखाने का भंडाफोड़ किया है. इस फर्जी यूनिट से भारी मात्रा में नकली उत्पाद और पैकिंग सामग्री बरामद हुई है. क्राइम ब्रांच ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर रोहिणी स्थित एनआर-1 क्राइम ब्रांच टीम ने एक पूरी तरह से चालू फर्जी ईनो मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का भंडाफोड़ किया है. यह यूनिट बड़ी ही सटीकता से असली ब्रांड की तरह तैयार की गई थी ताकि नकली ईनो पाउडर को असली पैकिंग में बाजार में बेचा जा सके.
पुलिस ने बरामद की पैकिंग की मशीन
पुलिस ने मौके से 91 हजार 257 ईनो के सैशे, 80 किलो नकली पाउडर, 13 किलो प्रिंटेड रोल, 54 हजार 780 स्टिकर, 2100 खाली पैकेट, और एक पैकिंग मशीन बरामद की है.
यह कार्रवाई ग्लैक्सो स्मिथ क्लाइन फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड की शिकायत पर की गई, जो असली “ईनो” ब्रांड के निर्माता हैं. टीम ने गांव इब्राहिमपुर, दिल्ली-36 में छापा मारकर फैक्ट्री को पकड़ा.
इस दौरान पुलिस ने मौके से दो आरोपियों संदीप जैन और जितेंद्र उर्फ छोटू को गिरफ्तार किया. संदीप जैन इस यूनिट का मालिक है, जिसने किराए पर यह जगह लेकर फर्जी फैक्ट्री चलाई थी, जबकि जितेंद्र मशीन चलाकर पैकिंग का काम करता था.
यह भी पढ़ें- बेटे ने अपने पिता के साथ ही कर दिया 26 लाख का साइबर फ्रॉड, क्राइम ब्रांच ने सुलझाई चौंकाने वाली वारदात
यह कार्रवाई ग्लैक्सो स्मिथ क्लाइन कंपनी के प्रतिनिधि की शिकायत पर की गई, जो असली ENO बनाती है. सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और छापेमारी कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों में फैक्ट्री चलाने वाला संदीप जैन और मशीन चलाने वाला जितेंद्र उर्फ छोटू शामिल हैं.
पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से नकली दवा तैयार कर बाजार में सप्लाई कर रहे थे. ये उत्पाद दिखने में बिल्कुल असली ENO जैसे बनाए जाते थे, जो लोगों की सेहत के लिए गंभीर खतरा साबित हो सकते हैं.
संबंधित खबरें
राहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
2 hrs agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
12 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
14 hrs ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
16 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
16 hrs agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
18 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 13 अक्टूबर को कटेगी बिजली? देखें एरिया और टाइमिंग
19 hrs agoजंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन बैन, फिर भी दिल्ली पुलिस से CJP ने मांगी इजाजत
19 hrs agoसरकार ने युवाओं के साथ वकीलों और पत्रकारों को भी नहीं छोड़ा- केजरीवाल
21 hrs ago'अब पूरा देश...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक को लेकर बोले अभिजीत दीपके
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines