---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

Explainer: क्या होता है रेड अलर्ट? दिल्ली-NCR में अचानक क्यों हुआ था जारी? येलो-ऑरेंज से कितना अलग

Difference between Red Orange Yellow alerts IMD मानसून की दस्तक के साथ मौसम में अचानक बदलाव आते हैं। मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) भी अलर्ट रहता है और लोगों को अलर्ट रहने के लिए अलग-अलग अलर्ट जारी करता है। दिल्ली-एनसीआर में बीती रात IMD ने रेड अलर्ट जारी कर दिया था। जानते हैं, रेड अलर्ट क्या होता है? मौसम विभाग कब और क्यों जारी करता है। ऑरेंज अलर्ट और येलो अलर्ट से ये कितना अलग होता है।

---विज्ञापन---

Difference between Red Orange Yellow alerts IMD: दिल्ली-एनसीआर में रेड अलर्ट के दौरान कई जगहों पर तेज बारिश से कई जगह पानी जमा हो गया। मौसम विभाग की ओर से जारी रेड अलर्ट, ऑरेंज अलर्ट और येलो अलर्ट को चेतावनी के तौर पर जारी किया जाता है, जो मौसम के पूर्वानुमान से मिल रहे खतरे के आधार पर अलग-अलग होते हैं। दिल्ली-एनसीआर में बीती रात अचानक रेड अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग की ये वार्निंग दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, हिसार, जिंद, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, पलवल, नूंह और गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, मेरठ), और राजस्थान के कुछ हिस्सों के लिए जारी हुई थी।

रेड अलर्ट Red Alert क्या? दिल्ली एनसीआर में क्यों जारी?

मौसम विभाग रेड अलर्ट तब जारी करता है, जब अत्यधिक भारी बारिश, भयंकर तूफान का अनुमान होता है। मौसम की यह स्थिति जीवन और संपत्ति के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकती है। बड़े पैमाने पर नुकसान की आशंका होती है। दिल्ली एनसीआर में बीती रात पश्चिम/उत्तर-पश्चिम से दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में तूफान और तेज बारिश के आने की भविष्यवाणी की थी। अलर्ट के अनुसार, हल्की से मध्यम बारिश, तीव्र गरज-चमक, और संभावित ओलावृष्टि की चेतावनी शामिल थी, जो क्षेत्र में बड़े पैमाने पर व्यवधान का कारण बन सकती थी। यह रेड अलर्ट 2-3 घंटों के लिए था।

---विज्ञापन---

येलो अलर्ट (Yellow Alert)

मौसम विभाग का येलो अलर्ट भी संभावित खराब मौसम की स्थिति को दर्शाता है। हालांकि इसमें मौसम खराब हो सकता है, लेकिन खतरा गंभीर नहीं है। यह सामान्य गतिविधियों को प्रभावित कर सकता है। हल्की से मध्यम बारिश, आंधी, या तेज हवाओं का अनुमान होता है। इसमें मौसम विभाग केवल सतर्क रहने, मौसम के अपडेट्स पर नजर रखने और छोटी-मोटी सावधानियां बरतने का सुझाव देता है।

---विज्ञापन---

ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert)

मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट मध्यम स्तर की चेतावनी है, जो गंभीर मौसम की स्थिति को दर्शाता है, जो जीवन और संपत्ति को प्रभावित कर सकता है। इस अलर्ट में भी भारी बारिश और तूफान का अनुमान होता है। तेज आंधी, बर्फबारी या बाढ़ जैसी स्थिति में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया जाता है। इसे जारी करते हुए मौसम विभाग लोगों को गैर-जरूरी यात्रा टालने का सुझाव देता है।

---विज्ञापन---

First published on: May 25, 2025 07:09 AM

End of Article

About the Author

Vijay Jain

विजय जैन भारतीय मीडिया जगत का एक विश्वसनीय और प्रतिष्ठित नाम हैं. वर्तमान में न्यूज 24 में सीनियर न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत विजय को प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 23 से अधिक वर्षों का लंबा और समृद्ध अनुभव है. राजनीति, चुनाव, बिजनेस, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसी हर प्रमुख बीट पर मजबूत पकड़ रखने वाले विजय अपनी निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. पत्रकारिता में उनके अद्वितीय योगदान और नैतिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए उन्हें साल 2018 में प्रतिष्ठित 'नेशनल श्रीफल अवार्ड' से सम्मानित किया गया था. डिजिटल दौर में वे ट्रेडिशनल जर्नलिज्म के अनुभवों को न्यू-एज मीडिया और SEO स्ट्रेटेजी के साथ जोड़कर खबरों को नया आयाम दे रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola