दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट को लेकर किसानों के साथ चर्चा की। किसानों के साथ बैठक के बाद सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि आज बजट पर चर्चा के लिए दिल्ली के कोने-कोने से आए किसानों के साथ बातचीत की। उन्होंने बताया कि किसानों ने कई प्रकार की समस्याएं हमारे सामने रखीं। सीएम रेखा गुप्ता ने पिछली सरकारों पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले 15 से 20 साल में किसान और गांव-देहात के लिए कोई काम नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि आज देहात को हमसे काफी उम्मीदें हैं, मैं उन्हें विश्वास दिलाती हूं कि जो भी सुझाव और समस्याएं रखी गई हैं, उनका समाधान होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और दिल्ली सरकार किसानों की समस्याओं का हल करेंगी।
सरकार किसान हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध: सीएम रेखा गुप्ता
किसानों के साथ बातचीत के बाद सीएम रेखा गुप्ता ने इससे जुड़ी जानकारी एक्स पर पोस्ट की। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘किसान मोर्चा के प्रतिनिधियों संग विकसित दिल्ली बजट 2025-26 को लेकर सचिवालय में विस्तृत संवाद हुआ। इस दौरान किसानों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर गहन विचार-विमर्श हुआ। सरकार किसान हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप नीतियां बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। ग्रामीण विकास और किसानों की समृद्धि सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस अवसर पर कैबिनेट के मेरे साथी परवेश वर्मा भी उपस्थित रहे।’ सीएम रेखा गुप्ता ने ‘सशक्त किसान, समृद्ध राष्ट्र!’ का नारा भी दिया।
25 मार्च को पेश होगा बजट
दिल्ली विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, बजट 25 मार्च को पेश किया जाएगा और 26 मार्च को इस पर सामान्य चर्चा होगी और 27 मार्च को बजट पारित किया जाएगा। विधानसभा की बैठकें प्रतिदिन प्रातः 11 बजे शुरू होंगी और दिन भर के लिए स्थगित होने तक जारी रहेंगी।
सीएम ने जनता से मांगे सुझाव
बता दें कि पिछले सप्ताह दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा था कि उनकी सरकार आगामी बजट तैयार करने के लिए जनता से सुझाव मांग रही है। गुप्ता ने कहा था कि दिल्ली सरकार दिल्ली बजट के लिए सुझाव लेने के लिए जनता के बीच जा रही है। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने संकल्प पत्र में जो कुछ भी वादे किए उनको ध्यान में रखा जाएगा। लोगों की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए ये बजट काफी अहम होगा।
‘बजट में जनता के हर वर्ग के सुझाव शामिल होंगे’
इस महीने की शुरुआत में सीएम रेखा गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा था कि ‘अपने पहले बजट में हम समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर उनके सुझावों को शामिल करने का प्रयास करेंगे। हमारी कोशिश है कि बजट में जनता के प्रत्येक वर्ग के सुझाव शामिल हों। इसमें महिलाओं को आर्थिक सहायता, स्वास्थ्य सेवा का विस्तार, सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा, नौकरियां, शिक्षा की बेहतर व्यवस्था, यमुना की सफाई जैसे हमारे संकल्प पत्र में शामिल महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष फोकस किया जाएगा। दिल्ली की जनता की प्राथमिकताओं का संज्ञान लेना और उसी के अनुसार बजट तैयार करना हमारा मुख्य उद्देश्य है।’
ईमेल आईडी और व्हाट्सऐप नंबर जारी
सीएम रेखा गुप्ता ने अपने पहले बजट में जनभागीदारी बढ़ाने के लिए दिल्ली की जनता से सुझाव मांगे हैं। इसके लिए एक ईमेल आईडी- viksitdelhibudget-25@delhi.gov.in और व्हाट्सऐप नंबर 9999962025 जारी किया गया है। ईमेल और व्हाट्सऐप के जरिए दिल्ली का कोई भी नागरिक अपना सुझाव दे सकता है।
संबंधित खबरें
कौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
3 hrs agoदिल्ली यूनिवर्सिटी में इसी साल मिलेगी डिग्री, जानें तारीख
4 hrs agoमाइक तोड़े, फाइलें फेंकी, दिल्ली MCD में प्रदूषण पर चर्चा के दौरान हंगामा
5 hrs agoदिल्ली में यमुना की सफाई के लिए 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाओं का उद्घाटन
7 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
7 hrs agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
9 hrs ago10 रुपये के नोट पर हुआ झगड़ा, डिलिवरी एजेंट ने कर लिया सुसाइड; बनाया VIDEO
9 hrs agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
10 hrs agoदिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर सिग्नल में खराबी, हजारों यात्री फंसे
13 hrs ago100 साल पुरानी मस्जिद को खाली करने का नोटिस, पानी-बिजली सप्लाई बंद
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines