Live Updates
Journo Mirror Exit Polls: दिल्ली में आप की सरकार बनने के संकेत
Journo Mirror Exit Polls में दिल्ली में आप की सरकार बनने के संकेत दिए गए हैं। यहां आप को 45 से 48 सीटें मिल सकती हैं। बीजेपी को 18 से 20 सीट मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 0 से 1 सीट मिल सकती हैं।
ZEE NEWS-ICPL के AI सर्वे में आप की सरकार
ZEE NEWS और ICPL के एआई सर्वे के अनुसार दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार बनती दिख रही है। सर्वे में आप को 33-38 सीटें, भारतीय जनता पार्टी (BJP) 31-36 सीटें और कांग्रेस 0-2 सीट मिल सकती है।
9 एग्जिट पोल में से 8 में BJP को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है
9 एग्जिट पोल में से 8 में BJP को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है। पीपुल्स इनसाइट एग्जिट पोल में आप को 25 में से 29 सीटें, बीजेपी को 40 से 44 सीटें और कांग्रेस को 1 सीट मिलती दिख रही है।
JVC Exit Polls: बीजेपी को 39 से 45 सीटें मिलने का अनुमान
JVC Exit Polls में बीजेपी को 39 से 45 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। इसके अलावा चाणक्य स्ट्रैटजी के एग्जिट पोल में बीजेपी को बढ़त मिलती दिख रही है। चाणक्य स्ट्रैटजी के अनुसार बीजेपी को दिल्ली में 39-44 सीटें मिलती दिख रही हैं और आप को 25-28 सीटें मिलने का अनुमान है।
पोल ऑफ पोल्स में BJP को स्पष्ट बहुमत, AAP की सीटें घटकर हुईं आधी
8 एग्जिट पोल के पोल ऑफ पोल्स में BJP को स्पष्ट बहुमत मिलता दिखाई पड़ रहा है। जबकि AAP की सीटें घटकर आधी रहने का अनुमान है। यहां भाजपा को 44 से ज्यादा आप को 25 और कांग्रेस को 1 सीट मिलने का अनुमान है।
P-MARQ Exit Polls: बीजेपी को 39 से 49 सीटें मिलने का अनुमान
P-MARQ Exit Polls में बीजेपी को 39 से 49 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, आप को 21 से 31 सीटें मिलने के आसार जताए गए हैं। कांग्रेस को 0 से 1 सीट मिल सकती है।
Mind Brink Exit Polls: आप को 44 से 49 सीटें मिलने का अनुमान
Mind Brink Exit Polls में आप को 44 से 49 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। इसके अलावा बीजेपी को 21 से 25 सीटें मिलने की उम्मीद है। वहीं, कांग्रेस को 0 से 1 सीट मिल सकती हैं।
WEEPRESIDE के एग्जिट पोल में 46 से 52 सीट पर आप को बढ़त
WEEPRESIDE के एग्जिट पोल में 46 से 52 सीट पर आप को बढ़त मिलती दिख रही है। WEEPRESIDE के अनुसार बीजेपी को 18 से 23 सीट, कांग्रेस को 0 से 1 सीट मिल सकती हैं।
Poll Dairy के एग्जिट पोल में 42 से 50 सीट पर बीजेपी को बढ़त
Poll Dairy के एग्जिट पोल में 42 से 50 सीट पर बीजेपी को बढ़त मिलती दिख रही है। Poll Dairy के अनुसार आप को 18 से 25 सीट, कांग्रेस को 0 से 2 और अन्य को 0 से 1 सीट मिल सकती हैं।
Matrize के एग्जिट पोल में 35 से 40 सीट पर बीजेपी को बढ़त
Matrize के एग्जिट पोल में 35 से 40 सीट पर बीजेपी को बढ़त मिलती दिख रही है। Matrize के अनुसार आप को 18 से 25 सीट, कांग्रेस को 0 से 2 और अन्य को 0 से 1 सीट मिल सकती हैं।
इस मुद्दे पर बीजेपी को मिला चुनाव में फायदा
जी न्यूज के एग्जिट पोल के अनुसार यमुना में 'जहर' के मुद्दे पर बीजेपी को फायदा मिला है। एग्जिट पोल के अनुसार इस मुद्दे पर बीजेपी को 60 प्रतिशत लोगों ने अपना समर्थन दिया। जबकि आम आदमी पार्टी को 40 प्रतिशत लोगों ने अपना विश्वास जताया।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में ये एजेंसियां कर रहीं एग्जिट पोल
दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक्सिस माय इंडिया, दैनिक भास्कर, रेड माइक और जी न्यूज एग्जिट पोल कर रहीं हैं। कुछ देर बाद ही रुझान सामने आने लगेंगे। शाम 5 बजे तक उत्तर पूर्वी दिल्ली में सबसे ज्यादा 63.83% मतदान हुआ है। बता दें दिल्ली में कुल 70 विधानसभा सीटें हैं।
Live Exit Polls Delhi Vidhan Sabha Election 2025: दिल्ली में आज सभी 70 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ। राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच छिटपुट झड़प को छोड़ दें तो मतदान शांतपूर्ण रहा। दिल्ली में कुल 699 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे थे। दिल्ली के सभी 11 जिलों में 70 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे मतदान शुरू हो गया था। शाम 6 बजे बाद पोलिंग बूथ के दरवाजे बंद कर दिए गए थे, गेट बंद होने तक अंदर दाखिल हो चुके लोगों को मतदान करने दिया गया। चुनाव के एग्जिट पोल से जुड़ी पल-पल के लाइव अपडेट्स देखें News24 के साथ…
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
8 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
8 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
13 hrs agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
16 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
1 day agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
1 day agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
1 day agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
1 day agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
1 day agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines