Excise Policy Scam Sanjay Singh to appear in court today: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। संजय की बुधवार की रात ईडी के दफ्तर में गुजरी थी। बता दें कि आप सासंद को बुधवार को शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ई़डी) ने गिरफ्तार किया था। इसके साथ ही आप पार्टी के कार्यकर्ता उनके खिलाफ की जा रही कार्रवाई के खिलाफ गुरुवार को दिल्ली समेत देश के कई शहरों में प्रदर्शन करेंगे।
ईडी ने संजय सिंह से 10 घंटे की पूछताछ के बाद किया था गिरफ्तार
उल्लेखनीय है कि बुधवार को ई़डी ने संजय सिहं से शराब घोटाला मामले में 10 घंटे तक पूछताछ की थी। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। इसी को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिक्षा मंत्री आतिशी मार्लेना ने भाजपा और ईडी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि 15 महीनों में सैकड़ों ईडी के अफसरों की टीम तथाकथित शराब घोटाले में एक रुपये के भी भ्रष्टाचार को सामने नहीं ला सकी।
BJP की जांच एजेंसी एक रुपये के भी भ्रष्टाचार को नहीं ला पाई सामने
प्रेस कॉन्फ्रेंस में आतिशी ने कहा था कि15 महीनों में सैकड़ों ईडी के अफसरों की टीम तथाकथित शराब घोटाले में सूबत ढूंढने की कोशिश कर रही है कि उन्हें बस एक रुपये के भ्रष्टाचार का सबूत मिल जाए। ईडी के सैकड़ों अधिकारी अपने सारे काम छोड़कर इस तथाकथित घोटाले की जांच में लगे हैं। लेकिन 15 महीनों की जांच के बाद भी भाजपा की जांच एजेंसी एक रुपये के भ्रष्टाचार को सामने नहीं ला पाई। बता दें कि दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया शराब घोटाले मामले में पहले से ही तिहाड़ जेल में बंद हैं।
न्यूज क्लिक पर हुई कार्रवाई पर बोलीं आतिशी
उन्होंने आगे कहा था कि संजय सिंह की गिरफ्तारी सिर्फ इसलिए हुई है क्योंकि भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी को अपने खिलाफ आवाज उठाने वालों से डर लगता है, संजय सिंह और आम आदमी पार्टी से डर लगता है। साथ ही उन्होंने न्यूज क्लिक के पत्रकारों पर हुई कार्रवाई को लेकर कहा कि देश के जाने-माने पत्रकारों के घर पर रेड हुई, उनको हिरासत में लेकर उनके फोन और लैपटॉप ले लिए गए। उनके खिलाफ इसलिए एक्शन लिया गया क्योंकि वो पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ आवाज उठाते हैं।
संबंधित खबरें
जामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
8 hrs agoलग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
10 hrs agoदिल्ली के स्कूल में छात्रा ने खुद को लगाई आग, मिला 3 पेज का सुसाइड नोट
10 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 25 अक्टूबर को रहेगा पावर कट? देखें लिस्ट
11 hrs agoदिल्ली को बाढ़ से बचाने का प्लान, यमुना किनारे 99 करोड़ में बनेगी दीवार
13 hrs agoहिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
1 day agoSIR-CEC के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
1 day agoदिल्ली में 24 अक्टूबर को किन इलाकों में गुल रहने वाली है बिजली? देखें लिस्ट
1 day agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines