Excise policy: दिल्ली आबकारी नीति घोटाले में फंसे आप नेता और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को बड़ा झटका लगा है। सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने मनी लॉड्रिंग मामले में उन्हें अंतरिम जमानत देने से इंकार कर दिया। सिसोदिया ने छह हफ्ते के लिए अंतरिम जमानत मांगी थी, जिसे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया। हालांकि बीमार पत्नी सीमा से मुलाकात के लिए इजाजत मिली है। अदालत ने कहा कि सिसोदिया को सिक्योरिटी में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच अस्पताल या उनके घर ले जाया जा सकता है।
हाईकोर्ट ने कहा कि मनीष सिसोदिया दिल्ली सरकार में अहम पदों पर रह चुके हैं। ऐसे में इस बात की आशंका बनी रहती है कि वे गवाहों और सबूतों को प्रभावित कर सकते हैं। शनिवार को हाईकोर्ट ने उनकी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया था। साथ ही एलएनजेपी अस्पताल से सिसोदिया की पत्नी सीमा के स्वास्थ्य संबंधी रिपोर्ट मांगी थी।
बता दें कि दिल्ली हाईकोर्ट में नियमित जमानत के लिए सिसोदिया की एक याचिका लंबित है। ईडी उनकी जमानत का विरोध कर रही है।
दो जून को भी मिली थी पत्नी से मिलने की इजाजत
दिल्ली हाईकोर्ट ने 2 जून को मनीष सिसोदिया को पत्नी से मिलने की इजाजत दी थी। पुलिस सुरक्षा में शनिवार को मनीष को उनके घर ले जाया गया। कोर्ट ने मिलने के लिए सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक का वक्त दिया था। लेकिन सिसोदिया पत्नी से नहीं मिल सके। पत्नी को पहले ही अस्पताल में भर्ती किया जा चुका था। आखिरकार वे बिना मिले ही शाम 5 बजे फिर तिहाड़ आ गए।
9 मार्च को ईडी ने सिसोदिया को किया था गिरफ्तार
मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने आबकारी नीति घोटाले में 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था। तब से वे हिरासत में है। वहीं, 9 मार्च को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया। ईडी का दावा है कि आबकारी नीति में बदलाव कर गड़बड़ी की गई। लाइसेंस धारकों को गलत तरीके से लाभ दिए गए। इस काम में सिसोदिया की भूमिका अहम है, क्योंकि उनके पास ही आबकारी विभाग का प्रभार था।
यह भी पढ़ें: WB Coal Scam: तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी की पत्नी को इमिग्रेशन ने फ्लाइट पर चढ़ने से रोका, जानें क्यों?
संबंधित खबरें
प्रदर्शनकारी महिलाओं से मारपीट के दावों पर क्या बोले दिल्ली पुलिस के DCP?
6 hrs agoछात्रों की सुरक्षा पर दिल्ली LG ने की बैठक, पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश
13 hrs agoफाइल स्टेट से एल्गोरिदमिक स्टेट तक, भारत में डिजिटल शासन का बदलता दौर
15 hrs agoदिल्ली दंगा मामले में HC का फैसला, हेट स्पीच पर FIR-SIT जांच की मांग ठुकराई
19 hrs agoदिल्ली की हवा पिछले तीन महीने में सबसे खराब! 187 पर पहुंचा AQI
19 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; लेकिन खरीदारी घटी
22 hrs ago'नेहा बोरा को प्राइवेट गाड़ी में ले गई पुलिस', AISA के आरोप, क्या बोले DCP?
1 day agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
1 day agoCEC के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, हिरासत में कई AAP नेता
1 day agoदिल्ली की बसों में फ्री सफर के लिए, किन महिलाओं को चुकाना होगा पूरा किराया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines