पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद गुरुवार को राजधानी दिल्ली में स्थित विश्व रामायण आश्रम पहुंचे. यहां उन्होंने राम मंदिर के दर्शन किए और इसके बाद शहीदों और वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की. पूर्व राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी साझा की हैं, जिनमें वह आश्रम में मौजूद मंदिर में दर्शन करते दिखाई दे रहे हैं.
पूर्व राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर लिखा कि “आज दिल्ली स्थित विश्व रामायण आश्रम में अजय भाई जी द्वारा स्थापित राष्ट्र मंदिर के दर्शन का अवसर मिला. यह देखकर हर्ष हुआ कि यह प्रेरणादायी मंदिर संतों, सैनिकों और देशभक्तों के बलिदानों को समर्पित है. भारत माता और श्रीराम मंदिर के दर्शन के उपरांत मैंने हमारे राष्ट्र के शहीदों और वीरों को हृदय से श्रद्धांजलि अर्पित की.”
इस दौरान आश्रम के तमाम पदाधिकारी वहां मौजूद थे और आश्रम से जुड़े लोगों के साथ पूर्व राष्ट्रपति ने काफी देर तक बातचीत की. मंदिर के पदाधिकारियों के साथ उन्होंने फोटो भी खिंचवाई.
वहीं, आश्रम में पूर्व राष्ट्रपति के दौरे को अजय भाई ने ऐतिहासिक बताया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि “बलिदानी संतों, सैनिकों और वीर-वीरांगनाओं को समर्पित विश्व के प्रथम राष्ट्र मंदिर, विश्व रामायण आश्रम ने आज एक ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनकर गौरव अनुभव किया. भारत के 14वें राष्ट्रपति माननीय रामनाथ कोविंद जी पितृपक्ष के पावन अवसर पर राष्ट्र मंदिर पहुंचे और भारत माता व श्रीराम मंदिर के दर्शन कर राष्ट्र के बलिदानियों को कृतज्ञतापूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित की.”
राष्ट्र मंदिर के संस्थापक श्रद्धेय श्री अजय भाई जी ने कहा, “जब राष्ट्र प्रमुख इस मंदिर में आकर बलिदानियों को नमन करते हैं, तो यह पूरे राष्ट्र के लिए प्रेरणा का क्षण बन जाता है।”
संबंधित खबरें
अब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
1 hr agoदिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई 'जहरीली'! 349 तक पहुंचा AQI
4 hrs ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
15 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
19 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
1 day agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
1 day ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
1 day agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
1 day agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines