Amanatullah Khan: आम आदमी पार्टी के ओखला से विधायक अमानतुल्लाह खान की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने समन का पालन न करने पर उनके खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की है। बता दें जांच एजेंसी विधायक के खिलाफ दिल्ली वक्फ बोर्ड में चेयरमैन रहते हुए वित्तीय अनियमितताएं की जांच कर रही है। इससे पहले दिल्ली वक्फ बोर्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने विधायक अमानतुल्ला खान के कई ठिकानों पर छापेमारी की थी।
राउज एवेन्यू कोर्ट में दी शिकायत
जानकारी के अनुसार जांच एजेंसी ने शुक्रवार को नई दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में एक शिकायत दी है। इस शिकायत में ओखला विधायक अमानतुल्लाह खान द्वारा जांच एजेंसी के समन का पालन नहीं करने का आरोप लगाया है। बता दें ईडी ने कोर्ट में धारा 190 (1)(ए) और पीएमएलए, 2002 की धारा 50, के अनुपालन में गैर-उपस्थिति रहने की शिकायत की है। अदालत इस मामले में 6 मार्च को सुनवाई करेगी।
अग्रिम जमानत हुई थी खारिज
ईडी दिल्ली वक्फ बोर्ड में भर्ती से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में जांच कर रही है। इस केस में आप विधायक अमानतुल्लाह खान ने पिछले माह दिल्ली हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। जिसे अदालत ने खारिज कर दिया था और कहा था कि बार-बार समन जारी होने के बावजूद विधायक जांच में शामिल नहीं हुए, उनका ये रवैया जांच में बाधा डालने जैसा प्रतीत होता है।
ये है पूरा मामला
दरअसल, ओखला विधायक अमानतुल्ला खान पर दिल्ली वक्फ बोर्ड में रहते हुए भर्ती में कथित अनियमितता बरतने का आरोप है। आरोप है कि विधायक ने 32 लोगों को अवैध रूप से भर्ती किया। ईडी का आरोप है कि विधायक ने भर्ती करने के नाम पर मोटी रकम वसूली है।
ये भी पढ़ें: केजरीवाल सरकार को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत
संबंधित खबरें
दिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
7 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
18 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
20 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
21 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
22 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
22 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
22 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
23 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
23 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines