हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarsirBigg Boss 20

Delhi Blast: दिल्ली कार ब्लास्ट केस में जांच एजेंसियों के हत्थे चढ़ा इलेक्ट्रिशियन, 'जैश' से संबंध होने की आशंका

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने भी इस मामले में चार और आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिनमें डॉ मुजम्मिल शकील गणाई, डॉ आदिल अहमद रठौर, डॉ शहीन शाहिद और मुफ्ती इरफान अहमद वगै शामिल है.

विज्ञापन

Delhi Car Blast: दिल्ली में 10 नवंबर को लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट मामले में जांच एजेंसियों को एक और बड़ी सफलता मिली है. जम्मू-कश्मीर की स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) और स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप ने पुलवामा में इंडस्ट्रियल एरिया से तुफैल अहमद नाम के शख्स को को हिरासत में लिया है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक पकड़ा गया तुफैल श्रीनगर का रहने वाला है और पुलवामा में इलेक्ट्रिशियन का काम करता था. दिल्ली ब्लास्ट मामले में अब जांच एजेंसियां तुफैल की भूमिका की जांच कर रही हैं. इस मामले में अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि उसने दिल्ली ब्लास्ट में किस तरह से शामिल था, लेकिन जांच में उसके आतंकवादी नेटवर्क से जुड़े होने के मजबूत सबूत मिले हैं.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज और ऑफिस, 25 नवंबर को CM रेखा ने किया सरकारी छुट्टी का ऐलान, जानिए क्यों?

यह गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है जब जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक और मुख्य आरोपी डॉ. मुजफ्फर अहमद रठौर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. मुजफ्फर के अगस्त में देश छोड़ने की संभावना जताई जा रही है, साथ ही माना जा रहा है कि वो अफगानिस्तान में छिपा हुआ है. मुजफ्फर अहमद जैश-ए-मोहम्मद के हैंडलर्स और देशभर में एक्टिव ‘व्हाइट-कॉलर’ आतंकवादी नेटवर्क के बीच महत्वपूर्ण कड़ी साबित हो सकता है. कश्मीर पुलिस ने उसके प्रत्यर्पण के लिए इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की मांग भी की है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ‘जनता को उलझा रहे…’, SIR मुद्दे को लेकर भाजपा पर भड़के अखिलेश यादव, तेजस हादसे पर कही ये बात

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने भी इस मामले में चार और आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिनमें डॉ मुजम्मिल शकील गणाई, डॉ आदिल अहमद रठौर, डॉ शहीन शाहिद और मुफ्ती इरफान अहमद वगै शामिल है. ये सभी पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस की हिरासत में थे और अब स्पेशल जांच एजेंसी के पास रिमांड पर रखे गए हैं. ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद का एक मॉड्यूल अस्पतालों को हथियारों के छुपाने के लिए इस्तेमाल करने का प्रयास कर रहा था, ठीक उसी तरह जैसे फिलिस्तीनी संगठनों ने गाजा में अस्पतालों में हथियार छुपाए हैं. इस संदिग्ध योजना की जांच डॉ आदिल रठौर के पूछताछ दौरान सामने आई. जांच में पता चला कि हॉस्पिटल्स को ‘टॉक्सिक वेपन्स’ छिपाने के लिए चुना जा रहा था.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola