ED Amantullah Khan News: दिल्ली में ईडी की कार्रवाई जारी है। आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान ने वीडियो संदेश जारी कर कहा है कि ईडी की टीम उन्हें गिरफ्ता करने के लिए उनके घर पहुंची है। अमानतुल्लाह खान ने कहा कि ईडी के लोग मेरे आवास पर सर्च वारंट के नाम मुझे अरेस्ट करने आए हैं। सर्च वारंट के नाम पर उनका उद्देश्य केवल मुझे गिरफ्तार करना है। उन्होंने कहा कि मुझे ही नहीं मेरी पूरी पार्टी को तंग किया जा रहा है। उनका मकसद मुझे और मेरी पार्टी को तोड़ना है।
ये भी पढ़ेंः ‘मुझे गिरफ्तार करने मेरे घर आई है ED की टीम’, AAP नेता अमानतुल्लाह खान का पोस्ट
आप नेता ने कहा, ‘मैं वादा करता हूं कि मेरे जो भी काम अधूरे हैं, वो मेरी टीम, मेरी सरकार करवाएगी। मुझे पूरा यकीन है कि पहले जैसे हमें कोर्ट से इंसाफ मिला है, वैसे ही फिर हमें इंसाफ मिलेगा। 2016 से यह मुकदमा चल रहा है, जिसमें सीबीआई ने खुद कहा है कि किसी भी किस्म का कोई भी भ्रष्टाचार या लेन-देन नहीं हुआ है। मैं आप लोगों को यकीन दिलाता हूं कि मैंने ऐसा कुछ नहीं किया कि जिससे मैं शर्मिंदा रहूं।’
वहीं पार्टी के नेता संजय सिंह ने ट्वीट कर कहा कि ईडी की निर्दयता देखिए कि अमानतुल्लाह खान पहले ईडी की जांच में शामिल हुए और उनसे आगे के लिए समय मांगा। उनकी सास को कैंसर है, उनका ऑपरेशन हुआ है। ईडी के अधिकारी सुबह-सुबह धावा बोलने पहुंच गए हैं। अमानतुल्लाह खान के खिलाफ कोई सबूत नहीं है, लेकिन मोदी की तानाशाही और ईडी की गुंडागर्दी जारी है।
अमानतुल्लाह खान की गिरफ्तारी पर बड़े अपडेट्स
- प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार को आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान को गिरफ्तार कर लिया। सुबह तड़ने अमानतुल्लाह खान के घर पहुंची ईडी टीम ने छापेमारी के बाद आप विधायक को गिरफ्तार किया। ये कार्रवाई दिल्ली वक्फ बोर्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस में हुई है। हालांकि अमानतुल्लाह खान का कहना है कि वो बेकसूर हैं। पार्टी नेता संजय सिंह और मनीष सिसोदिया ने भी ईडी की कार्रवाई पर सवाल उठाया है।
- AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के यहां ED की छापेमारी पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, “AAP पूरी तरह से अपराधियों से घिरी हुई पार्टी है। जिस पार्टी के मुख्यमंत्री जेल में हैं, कोई किसी घोटाले और कोई किसी घोटाले में अंदर है। कोई भी व्यक्ति कानून से बड़ा नहीं होता है। अगर अमानतुल्लाह खान पर कोई आरोप हैं तो कोर्ट में उसका फैसला होगा।”
- AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के यहां ED की छापेमारी पर कांग्रेस के संयुक्त सचिव सुशांत मिश्रा ने कहा, ‘किसी भी एजेंसी का दुरुपयोग करना गलत है। गलत इरादे से उसका इस्तेमाल करना सही नहीं है। एजेंसियों को शुरू से ही अच्छे काम करने के लिए बनाया गया था, लेकिन आपने देखा है कि कई जगहों पर इसका दुरुपयोग हो रहा है। मुझे नहीं पता कि उनका (अमानतुल्लाह खान) मकसद क्या है और क्या वे छापेमारी कर रहे हैं और इसमें क्या मामला है। लेकिन अगर इरादा गलत है, राजनीतिक रूप से प्रभावित है, तो यह बहुत गलत काम है…”
- आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान के आवास पर ED की छापेमारी पर AAP नेता संजय सिंह ने कहा, “भले ही सुप्रीम कोर्ट से ED को बार-बार लताड़ मिल रही हो। बावजूद इसके आज आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान के आवास पर ED सुबह-सुबह छापा मारने पहुंच गई। दरअसल 2016 में CBI ने एक मामला दर्ज किया था। 6 साल की लंबी जांच के बाद CBI ने कहा कि अमानतुल्लाह खान ने कोई रिश्वतखोरी नहीं की। उसी मामले में पहले ACB ने पर्चा दर्ज किया और फिर ED ने पर्चा दर्ज किया। जब अमानतुल्लाह खान को ACB से जमानत मिली तो उसमें भी कहा गया कि अमानतुल्लाह खान के खिलाफ रिश्वतखोरी के कोई सबूत नहीं है। ED ने अपने दफ्तर में बुलाकर 13 घंटे तक अमानतुल्लाह खान से पूछताछ की और आज फिर उसी मामले में ED अमानतुल्लाह खान के घर पहुंच गई। आपकी जांच में आज तक कुछ साबित नहीं हुआ। पहले भी एक बार उनके (अमानतुल्लाह खान) घर पर छापेमारी कर ली गई। चुनाव के ठीक पहले ED छापेमारी करके दिल्ली का माहौल बिगाड़ने के लिए भाजपा के हथियार के रूप में काम कर रही है। इससे हमारा मनोबल टूटने वाला नहीं है।”
- AAP के सीनियर नेता मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा कि ईडी का बस यही काम रह गया है। बीजेपी के खिलाफ उठने वाली हर आवाज को दबा दो। तोड़ दो। जो टूटे नहीं, दबे नहीं उसे गिरफ्तार करके जेल में डाल दो।
संबंधित खबरें
1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
6 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
10 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
15 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
17 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
1 day agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
1 day agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines