हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Liquor Policy Case: ईडी ने सात घंटे की पूछताछ के बाद मनीष सिसोदिया के पीए को छोड़ा

विज्ञापन
मनीष सिसोदिया

Liquor Policy Case: दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के पीए ईडी दफ्तर से बाहर निकल चुके हैं। करीब सात घंटे की पूछताछ के बाद ईडी ने उन्हें छोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि ईडी के अधिकारियों ने उनसे दिल्ली की शराब नीति से जुड़े कई सवाल किए।

इससे पहले मनीष सिसौदिया ने दावा किया था कि ईडी ने उनके पीए को गिरफ्तार कर लिया है। मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा कि इन्होंने झूठी FIR कर मेरे घर रेड करवाई, बैंक लॉकर तलाश लिए, मेरे गांव में जांच कर ली, लेकिन मेरे खिलाफ कहीं कुछ नहीं मिला। आज इन्होंने मेरे पीए के घर पर ईडी की रेड की, वहां भी कुछ नहीं मिला तो अब उसको गिरफ़्तार कर के ले गये हैं। भाजपा वालों! चुनाव में हार का इतना डर…।

इससे पहले मनीष सिसोदिया ने एक और ट्वीट कर कहा कि MCD और गुजरात में बुरी तरह हार के डर से बीजेपी ने तिहाड़ में बंद एक ठग से डील की है। वो रोज़ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ख़िलाफ़ बेतुके आरोप लगाएगा और बदले में बीजेपी उसके केस में उसे मदद करेगी। मैंने सुना है अगले हफ़्ते उसे जेपी नड्डा बीजेपी में शामिल करवायेंगे।

जानकारी के मुताबिक, ईडी राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली आबकारी नीति मामले में तलाशी ले रहा है। मनीष सिसोदिया के करीबी लोगों की भी तलाश की जा रही है। अगस्त में, केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने आबकारी नीति विवाद के सिलसिले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास पर छापा मारा था।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें