दिल्ली में आम आदमी पार्टी AAP के नेता और पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज के घर ED ने छापेमारी की है। बताया गया कि ईडी ने 13 जगहों पर छापेमारी की है। अस्पताल निर्माण से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोप को लेकर ED ने ये छापेमारी की है। सौरभ भारद्वाज पर हुई ED कार्रवाई से आम आदमी पार्टी के तमाम नेता भड़क गए हैं। AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इसको लेकर ट्वीट किया है।
क्या बोले दिल्ली के पूर्व सीएम?
सौरभ भारद्वाज के घर पर हुई ED की छापेमारी पर अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि सौरभ भारद्वाज के घर ED की रेड मोदी सरकार द्वारा एजेंसीज के दुरुपयोग का एक और मामला है। मोदी सरकार आम आदमी पार्टी के पीछे पड़ गई है। जिस तरह AAP को टारगेट किया जा रहा है, ऐसे इतिहास में किसी पार्टी को नहीं किया गया। AAP को इसलिए टारगेट किया जा रहा है क्योंकि मोदी सरकार की गलत नीतियों और भ्रष्ट कामों के खिलाफ सबसे मुखर आवाज ‘आप’ की है।
उन्होंने आगे लिखा कि मोदी सरकार हमारी आवाज दबाना चाहती है। ये कभी नहीं होगा। AAP बीजेपी की इस तरह की रेड से डरने वाली नहीं। हम हमेशा की तरह देश हित में गलत नीतियों और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे।
मनीष सिसोदिया ने किया पलटवार
वहीं उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ANI से बातचीत में कहा कि सौरभ भारद्वाज के घर पर ईडी की छापेमारी के पीछे एकमात्र कारण यह है कि कल प्रधानमंत्री की डिग्री को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ। देश में यह बात सामने आई कि प्रधानमंत्री की डिग्री फर्जी है। देश में यह बात सामने आई कि प्रधानमंत्री ने डिग्री को लेकर झूठ बोला इसलिए प्रधानमंत्री की डिग्री के मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए ईडी सौरभ भारद्वाज के घर पर छापेमारी कर रही है। यह सुनकर तो बच्चा भी हंस देगा कि जिस मामले में सौरभ भारद्वाज के घर पर छापेमारी हो रही है, उसे उनके मंत्री बनने से पहले का मामला बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : ‘झूठे केस करने वाले मंत्री को भी जेल होनी चाहिए’, केजरीवाल ने साधा निशाना
दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि अस्पताल निर्माण घोटाले के सिलसिले में ईडी ने आप नेता सौरभ भारद्वाज के आवास पर छापेमारी की है। 13 अस्पतालों के निर्माण के नाम पर हजारों करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार किया गया। आप पंजाब में जाकर दोनों हाथों से पंजाब को लूट रही है। मैं पंजाब सरकार के अधिकारियों से अनुरोध करना चाहता हूं कि वे इस लूट में शामिल न हों। मैं ईडी की इस कार्रवाई का स्वागत करता हूं।
संबंधित खबरें
छात्रों की सुरक्षा पर दिल्ली LG ने की बैठक, पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश
2 hrs agoफाइल स्टेट से एल्गोरिदमिक स्टेट तक, भारत में डिजिटल शासन का बदलता दौर
4 hrs agoदिल्ली दंगा मामले में HC का फैसला, हेट स्पीच पर FIR-SIT जांच की मांग ठुकराई
8 hrs agoदिल्ली की हवा पिछले तीन महीने में सबसे खराब! 187 पर पहुंचा AQI
8 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; लेकिन खरीदारी घटी
11 hrs ago'नेहा बोरा को प्राइवेट गाड़ी में ले गई पुलिस', AISA के आरोप, क्या बोले DCP?
20 hrs agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
22 hrs agoCEC के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, हिरासत में कई AAP नेता
1 day agoदिल्ली की बसों में फ्री सफर के लिए, किन महिलाओं को चुकाना होगा पूरा किराया
1 day agoदिल्ली में आज से बंद हुआ पिंक टिकट, अब बसों में कैसे फ्री ट्रैवल करेंगी आप?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines