Delhi Liquor Policy Case Update: ईडी की ओर से दिल्ली शराब नीति मामले में चार्जशीट फाइल कर दी गई है। ईडी ने मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल के अलावा आम आदमी पार्टी को भी आरोपी बनाया है। ईडी की ओर से दावा किया गया है कि उनकी ओर से दाखिल की गई चार्जशीट 200 पेज की है। मामले में अब तक 8 चार्जशीट दायर की जा चुकी हैं।
माना जा रहा है कि ईडी की चार्जशीट के बाद अरविंद केजरीवाल के अलावा पार्टी पदाधिकारियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ईडी की ओर से राऊज एवेन्यू कोर्ट में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर की गई है। कथित शराब घोटाले में अब सीएम अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी को आरोपी माना गया है।
ईडी ने सुप्रीम कोर्ट में बताया है कि आबकारी नीति मामले में कुछ सबूत मिले हैं। कथिय आय के संबंध में केजरीवाल और हवाला ऑपरेटरों के बीच चैटिंग का पता लगने का दावा ईडी ने किया था। जांच एजेंसी ने कहा था कि केजरीवाल से फोन और दूसरे उपकरणों के पासवर्ड मांगे गए थे। लेकिन उनके मना करने पर हवाला ऑपरेटरों के डिवाइस से चैट बरामद की गई है।
सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में केजरीवाल को एक जून तक के लिए अंतरिम बेल दी है। न्यायालय ने इस दौरान केजरीवाल के सीएम ऑफिस और दिल्ली सचिवालय जाने पर भी रोक लगाई है। 2 जून को केजरीवाल को कोर्ट में सरेंडर करना है।
ईडी की ओर से 16 मई को अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए थे। जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की पीठ से उन्होंने कहा था कि वे अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के खिलाफ चार्जशीट दायर करने का प्रस्ताव लेकर आए हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
1 hr agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
2 hrs ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
2 hrs agoदिल्ली: प्रदूषण के कारण कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में होगी हाइब्रिड क्लास
3 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
5 hrs agoदिवाली पर बदला मेट्रो का समय! जानें कब चलेगी पहली और आखिरी ट्रेन
5 hrs agoदिल्ली-NCR में GRAP-3 भी बेअसर! रोहिणी समेत कई इलाकों में AQI 400 के पार
5 hrs ago15 मिनट का सफर 2 घंटे में, धनतेरस पर दिल्ली-NCR की सड़कों पर 'महाजाम'
16 hrs agoदिवाली पर दिल्ली मेट्रो ने बदला टाइम, 3 लाइनों पर 1 घंटा पहले सर्विस शुरू
19 hrs agoदिल्ली-NCR में बिगड़ते AQI के बीच लागू हुआ GRAP-3
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines