---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

Delhi Elections Result: AAP छोड़ BJP में आए, जनता को कितना भाए? जानें 6 बागी नेताओं की सीटों का हाल

LIVE Delhi Assembly Election Results 2025: दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। रुझानों के मुताबिक दिल्ली में बीजेपी की सरकार आती दिख रही है। बागी नेताओं की सीटों के बारे में जानते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

Delhi Assembly Election 2025 Results LIVE Updates: दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों पर काउंटिंग जारी है। अब तक के रुझानों में दिल्ली की 45 सीटों पर बीजेपी और 25 सीटों पर आम आदमी पार्टी आगे चल रही है। कांग्रेस का इस चुनाव में खाता नहीं खुलता दिख रहा। रुझान अगर नतीजों में बदले तो 27 साल बाद दिल्ली में बीजेपी की वापसी होगी। दिल्ली में सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 36 है। बीजेपी की जीत में दलबदलू नेताओं का भी अहम योगदान माना जा रहा है। आप और कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आने वाले कई नेताओं को टिकट दिया गया था। इन नेताओं की सीटों का हाल जानते हैं।

कैलाश गहलोत (आगे)

दिल्ली के पूर्व परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हुए थे। पिछला चुनाव वे नजफगढ़ से जीते थे। केजरीवाल ने जब अपनी जगह आतिशी को सीएम बनाया था, तब वे नाराज हो गए थे। पार्टी छोड़कर पिछले साल 18 सितंबर को भाजपा का दामन थामा था। बीजेपी ने इस बार 3 बार के एमएलए सत्यप्रकाश राणा का टिकट काटकर उनको नजफगढ़ से मैदान में उतारा था। वे अपनी सीट से आगे चल रहे हैं।

---खबर नीचे जारी है---

अरविंदर सिंह लवली (आगे)

अरविंदर सिंह लवली चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। इससे पहले वे दो बार पार्टियां बदल चुके हैं। उनको बीजेपी ने गांधी नगर से टिकट दिया है। वे फिलहाल आगे चल रहे हैं।

राजकुमार आनंद (पीछे)

राजकुमार आनंद आप की सरकार में मंत्री रहे हैं। 2024 में भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद पार्टी को अलविदा कहा था। आठ महीने BSP में रहने के बाद BJP में शामिल हुए थे। उनको पटेल नगर से टिकट दिया गया था। वे फिलहाल पीछे चल रहे हैं।

---खबर नीचे जारी है---

करतार सिंह (आगे)

करतार सिंह ने पिछले साल जुलाई में AAP को अलविदा कहा था। इसके बाद सितंबर में BJP में शामिल हुए थे। उनको छतरपुर से टिकट दिया गया था। वे फिलहाल आगे चल रहे हैं।

---खबर नीचे जारी है---

प्रियंका गौतम (पीछे)

कोंडली सीट से BJP ने प्रियंका गौतम को टिकट दिया था। वे पहले आम आदमी पार्टी (AAP) की पार्षद थीं। बाद में बीजेपी में शामिल हुई थीं। वे फिलहाल पीछे चल रही हैं।

एनडी शर्मा (पीछे)

भाजपा ने बदरपुर सीट से पूर्व विधायक एनडी शर्मा को मैदान में उतारा है। वे पहले आम आदमी पार्टी में रह चुके हैं। 2015 में आप के टिकट पर ही चुनाव जीतकर विधायक बने थे। 2020 में वे बसपा के टिकट से चुनाव लड़े, लेकिन हार गए। 2025 में वे बीजेपी में शामिल हुए थे। फिलहाल वे पीछे चल रहे हैं।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें:Delhi Elections Result: कांग्रेस, BJP या AAP… दिल्ली में ओवैसी ने किसका बिगाड़ा खेल?

यह भी पढ़ें:Delhi Elections: कई मुस्लिम बहुल सीटों पर BJP आगे, AAP के अमानतुल्लाह ओखला से पिछड़े

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Feb 08, 2025 12:15 PM
End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola