Delhi Elections result: मुस्तफाबाद में BJP का बड़ा उलटफेर, मुस्लिम बहुल सीट पर खिला कमल

Delhi Mustafabad Assembly Election Results 2025: दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर वोटों की गिनती संपन्न हो गई। इस चुनाव में मुस्लिम बहुल सीट मुस्तफाबाद पर कमल खिला। बीजेपी के उम्मीदवार ने जीत हासिल की।

Mustafabad Assembly

आदिल अहमद खान, ताहिर हुसैन, मोहन सिंह बिष्ट।

Delhi Mustafabad Assembly Election 2025 Results : दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों पर काउंटिंग संपन्न हो गई। चुनाव आयोग के चुनावी परिणाम के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली की 42 सीटों पर बीजेपी और 28 सीटों पर आप को जीत मिली। मुस्लिम बहुल सीट मुस्तफाबाद की बात करें तो यहां बीजेपी उम्मीदवार मोहन सिंह बिष्ट ने कमल खिलाया। उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रत्याशी आदिल अहमद खान को 17578 वोटों के अंतर से शिकस्त दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस सीट पर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने 2020 दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन को कैंडिडेट घोषित किया था। चौंकाने वाली बात है कि ताहिर हुसैन काफी पीछे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने मुस्तफाबाद से अपने मौजूदा विधायक हाजी युनुस का टिकट काट दिया था। कांग्रेस ने भी मुस्लिम उम्मीदवार को टिकट दिया है। पूर्व विधायक हसन अहमद के बेटे अली मेंहदी को कांग्रेस ने मैदान में उतारा है।

विज्ञापन

चुनाव आयोग के मुताबिक, मोहन सिंह बिष्ट को 85215 वोट मिले, जबकि आप के आदिल अहमद खान ने 67637 मत हासिल किए। तीसरे नंबर पर रहे AIMIM के उम्मीदवार मोहम्मद ताहिर हुसैन को 33474 वोट मिले।

पिछली बार आप ने हासिल की थी जीत

दिल्ली की 70 सीटों में से जिन दो सीटों पर सबसे अधिक वोटिंग हुई थी, उनमें मुस्लिम वोटर्स की संख्या 40 फीसदी से अधिक है। मुस्तफाबाद की बात करें तो यहां 41 फीसदी वोटर मुस्लिम और 56 फीसदी हिंदू हैं। मुस्तफाबाद सीट नॉर्थ ईस्ट दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में आती है। 2020 के विधानसभा चुनाव में यहां से 15 उम्मीदवार मैदान में थे। मुख्य तौर पर आप के प्रत्याशी हाजी युनुस और भाजपा के जगदीश प्रधान के बीच मुकाबला था। हाजी युनुस ने बीजेपी के उम्मीदवार को 20704 वोटों से शिकस्त दी थी।

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ