'पैरों तले जमीन हिली तो लगा...जिदंगी बस यहीं तक'; भूकंप के झटकों से खौफजदा लोगों की आपबीती

Earthquake in Delhi NCR: दिल्ली-NCR में आज सुबह भूकंप के जोरदार झटके लगे। नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और हरियाणा के 5 शहरों में भी झटके महसूस हुए। वहीं भूकंप से खौफजदा लोगों ने जब अपनी आपबीती सुनाई तो उनकी आंखों में किसी अनहोनी का डर साफ नजर आया।

Earthquake Witness

Earthquake Witness

Earthquake in Delhi NCR: पैरों तले अचानक जमीन हिलने लगी, देखकर ऐसे लगा मानो जिंदगी बस यहीं तक है। सबकुछ ऐसे हिल रहा था, जैसे मौत दस्तक दे रही हो, भूकंप के झटके इतने तेज थी कि दिल दहल गया। पहली बार जान जाने का डर आंखों में, दिल दिमाग में था। आज सुबह जब ऑफिस पहुंची तो भूकंप के झटके लगे।

विज्ञापन

करीब साढ़े 5 बजे का वक्त रहा होगा, पानी भरने पैंट्री में गई थी कि अचानक दरवाजे-खिड़कियां खड़कने लगीं। बाहर पेड़ तक जोर-जोर से हिल रहे थे। इसके बाद मेन गेट पर फोन करके पूछा तो कंफर्म हुआ कि भूकंप आया है।  TV देखने पर पता चला कि दिल्ली और नोएडा में ही नहीं, बल्कि गुरुग्राम, गाजियाबाद, फरीदाबाद, रोहतक, बहादुरगढ़ तक भूकंप को जोरदार झटके लगे। रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4 रही।

विज्ञापन

लोग बोले- मकान ऐसे हिला, जैसे ट्रेन का डिब्बा हिला हो

गाजियाबाद में नीतिखंड फेज-1 में आरती पार्क के पास रहने वाले अजय ने बताया कि भूकंप 5 बजकर 36 मिनट पर आया। जैसे ट्रेन का डिब्बा हिलता है, ऐसे मकान हिल गया। पूरी छत हिल गई, दरवाजे और खिड़कियां तक हिलने लगे। बच्चे उठकर बैठ गए और सभी घर से बाहर आ गए। पूरी कॉलोनी के लोग निकलकर गली में आ गए थे।

विज्ञापन

वाइब्रेशन ऐसी थी, जैसे फोन वाइब्रेट होने पर हिलने लगता है। इंदिरापुरम में रहने वाले शख्स ने बताया कि बहुत तेज भूकंप आया, जिससे बहुत डर लगा। पूरी बिल्डिंग के लोग बाहर आ गए। नोएडा के रहने वाले अमित कहते हैं कि सुबह 5.35 बजे पूरी बिल्डिंग हिल रही थी…हमारा पूरा परिवार घर से बाहर भागा। मैंने पहले कभी भूकंप के इतने तेज़ झटके महसूस नहीं किए। हम सभी सुरक्षित हैं।

विज्ञापन

यात्रियों ने भी सुनाई भूकंप की आपबीती

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अपनी ट्रेन का इंतजार कर रहे एक यात्री का कहना है कि मैं वेटिंग लाउंज में था। सभी वहां से भाग गए। ऐसा लगा जैसे कोई पुल ढह गया हो। गाजियाबाद के एक निवासी का कहना है कि झटके इतने तेज थे। मैंने पहले कभी ऐसा महसूस नहीं किया। पूरी इमारत हिल रही थी। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अपनी ट्रेन का इंतजार कर रहे एक और यात्री का कहना है कि यह कम समय के लिए था, लेकिन तीव्रता इतनी अधिक थी।

ऐसा लगा जैसे कोई ट्रेन बहुत तेज गति से आई हो। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अपनी ट्रेन का इंतजार कर रहे एक और यात्री ने बताया कि हमें ऐसा लग रहा था, मानो कोई ट्रेन यहां जमीन के अंदर दौड़ रही हो…सब कुछ हिल रहा था। एक यात्री ने बताया कि वह रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने आया था। चाय पी रहा था कि अचानक दुकान हिलने लगी। दुकानदार चिल्लाने लगा कि भूकंप आया, भूकंप आया और इसके बाद लोग इधर उधर भागने लगे। भूकंप के झटके बहुत तेज थे, जिससे बहुत डर लगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ