E20 Petrol vs Power100: E20 पेट्रोल को पर्यावरण के लिहाज़ से बड़ा कदम बताया गया था, लेकिन अब इसके असर को लेकर कई वाहन चालक सवाल उठा रहे हैं. कुछ लोगों का दावा है कि E20 पेट्रोल से उनकी गाड़ियों की परफॉर्मेंस और माइलेज प्रभावित हो रही है. ऐसे में कई उपभोक्ता महंगा होने के बावजूद Power100 या XP95 पेट्रोल का विकल्प चुन रहे हैं. हालांकि पॉवर 100 अब बहुत ही सीमित जगहों पर मिल रहा है ऐसे में हमारे संवादाताओं ने दिल्ली के स्थित पेट्रोल पंप पर लोगों से बात कर ज़मीनी हकीकत जानने की कोशिश की. आइये दिखते हैं आपको खास रिपोर्ट.
E20 Petrol पर नितिन गडकरी की खुली चुनौती! बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसे इससे हुआ हो नुकसान
देश में पेट्रोल में एथनॉल ब्लेंडिंग बढ़ाने के पीछे सरकार की बड़ी वजह है—कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता कम करना, किसानों की आय बढ़ाना और प्रदूषण घटाना, लेकिन क्या E20 पेट्रोल हर गाड़ी के लिए उतना ही फायदेमंद है? और क्या आम लोग Power100 या XP95 विकल्प के तौर पर ले रहे हैं? इसी सवाल का जवाब तलाशने के लिए संवादाता वरुण सिन्हा पहुंचे ऐसे पेट्रोल पम्प पर, जहां पावर100 बड़ी मुश्किल से मिल रहा है? ऐसे में वहां कंज्यूमर की सोच है और पेट्रोल का इस्तेमाल कर रहे हैं उसको जानने की कोशिश की ..
सरकार का उद्देश्य एथनॉल ब्लेंडिंग के जरिए कंस्यूमर्स को फायदा पहुंचाना है. लेकिन कुछ उपभोक्ताओं का कहना है कि इससे उनकी जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है. उनका कहना है कि अगर गाड़ी की परफॉर्मेंस और माइलेज बनाए रखने के लिए महंगा पेट्रोल खरीदना पड़े तो बचत की बजाय खर्च बढ़ जाता है.
E20 पेट्रोल से नहीं होगा इंजन खराब, माइलेज में भी हल्का असर, पेट्रोलियम मंत्रालय ने दिया जवाब
E20 पेट्रोल लागू होने से पहले बाजार में मुख्य रूप से E10 और XP95 पेट्रोल उपलब्ध थे. XP95 में अधिकतम 5% तक एथनॉल मिश्रित होता है, जबकि 100 ऑक्टेन Power100 पेट्रोल पूरी तरह एथनॉल-फ्री (E0) माना जाता है. कुछ वाहन मालिकों का कहना है कि E20 की तुलना में Power100 इस्तेमाल करने पर उन्हें इंजन की परफॉर्मेंस बेहतर महसूस होती है और कई उपभोक्ताओं का मानना है कि इससे एवरेज में भी थोड़ा सुधार देखने को मिलता है.
Power100 पेट्रोल सीमित जगहों पर उपलब्ध
हालाँकि, 100 ऑक्टेन वाला Power100 पेट्रोल अब बहुत ही सीमित जगहों पर उपलब्ध है. बता दें कि E20 लागू होने से पहले बाज़ार में मुख्य रूप से E10 और XP95 उपलब्ध थे. XP95 में लगभग 5% तक एथनॉल होता है, जबकि Power100 को पूरी तरह एथनॉल-फ्री (E0) माना जाता है. उपभोक्ता वरुण सिन्हा और अन्य वाहन मालिकों का मानना है कि E20 के मुकाबले Power100 या प्रीमियम पेट्रोल डालने से इंजन की परफॉर्मेंस बेहतर रहती है और माइलेज में भी सुधार महसूस होता है.
बचत या जेब पर अतिरिक्त बोझ?
कुल मिलाकर E20 पेट्रोल को लेकर उपभोक्ताओं की राय बंटी हुई तो है. एक ओर सरकार इसे ऊर्जा सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अहम कदम बता रही है, तो दूसरी ओर कुछ वाहन मालिक दावा कर रहे हैं कि उन्हें बेहतर परफॉर्मेंस के लिए महंगे प्रीमियम पेट्रोल का सहारा लेना पड़ रहा है.
अब ये बहस तेज हो रही है कि क्या E20 का लाभ सभी वाहनों तक समान रूप से पहुंच रहा है, या फिर कुछ उपभोक्ताओं की जेब पर इसका अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है.
संबंधित खबरें
हिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
7 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
8 hrs agoSIR-CEC के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
13 hrs agoदिल्ली में 24 अक्टूबर को किन इलाकों में गुल रहने वाली है बिजली? देखें लिस्ट
15 hrs agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
15 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
17 hrs agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
17 hrs agoदिल्ली में हवा हुई ‘खराब’, अब WhatsApp ग्रुप से प्रदूषण कंट्रोल करेगी पुलिस
19 hrs agoयमुना पुनरुद्धार के लिए दिल्ली में 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाएं
19 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines