दिल्ली के द्वारका इलाके में एक महिला को उसके ही बेटे ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद पिता ने घटना को छुपाने और बेटे को पुलिस से बचाने की कोशिश की, लेकिन कड़ाई से पूछताछ में सच सामने आ गया। दरअसल द्वारका के सेक्टर-23 में स्थित एक हॉस्पिटल से पुलिस को सूचना मिली थी कि एक 52 वर्षीय महिला घायल हालत में अस्पताल में दाखिल करवाई गई है, जिसे गोली लगी है। महिला के पति ने पुलिस को बताया कि जब वो बाहर दरवाजा बंद करने गई थी, तभी किसी अज्ञात शख्स ने गोली चला दी। पुलिस को इस बयान पर संदेह हुआ तो कड़ाई से पूछताछ को गई, तभी पता चला कि महिला का बेटा अभिषेक आपराधिक प्रवृत्ति का है। उसके खिलाफ पहले से 6 मामले दर्ज हैं।
सबूत मिटाने की कोशिश
पुलिस ने जब उससे पूछताछ हुई तो पूरी वारदात का खुलासा हो गया। आरोपी अभिषेक ने ही अपनी मां को गोली मारी थी और पिस्टल को घर के पास छिपा दिया था। अभिषेक के पिता ने बेटे को बचाने के लिए झूठी कहानी गढ़ी और घर पर गिरे खून को भी साफ किया। यहीं से पुलिस के शक की सुई पिता-पुत्र की तरफ घूम गई। पुलिस ने सुराग जुटाए तो पता चला कि अभिषेक पहले से कई मामलों में शामिल रहा है। पुलिस ने अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पिता पर भी कार्रवाई को लेकर कानूनी सलाह ली जा रही है। अभिषेक ने गोली क्यों मारी, इसको लेकर अभी कोई ठोस जानकारी पुलिस के हाथ नहीं लगी है?
नोज पिन से खुला था महिला की हत्या का राज
दिल्ली के द्वारका इलाके में चंद ही दिन पहले एक और महिला की हत्या का मामला सामने आया था। पुलिस ने हत्या का खुलासा नोज पिन से किया था। मामले में महिला के पति और नौकर को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी पति की पहचान अनिल कुमार (47) और नौकर की पहचान शिवशंकर (35) के तौर पर हुई थी। मृतक महिला द्वारका के सेक्टर-10 की रहने वाली सीमा सिंह (47) थी। पुलिस को नजफगढ़ के नाले में 15 मार्च को करीब 4 बजे महिला की बॉडी मिली थी। इसके बाद छावला पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया था।
यह भी पढ़ें:‘पापा को वश में…’, समधी-समधन लव स्टोरी में अब दामाद की एंट्री, खोला ये चौंकाने वाला राज
यह भी पढ़ें:5 महीने पहले प्रेमी संग भागी 2 बच्चों की मां, बेवफाई बर्दाश्त नहीं कर सका पति; उठाया ये खौफनाक कदम
संबंधित खबरें
तिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
12 mins agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
17 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
17 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
22 hrs agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
1 day agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
1 day agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
1 day agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
1 day agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
1 day agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines