हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मानेसर से IGI Airport अब महज 35 मिनट में, आज से शुरू हुईं द्वारका एक्सप्रेसवे की 2 टनल

Tunnel Trial on Dwarka Expressway: द्वारका एक्सप्रेस-वे पर बनीं दोनों टनल का ट्रायल सफलतापूर्वक किया गया। इससे गुरुग्राम के मानेसर से दिल्ली एयरपोर्ट के बीच का सफर अब 2 घंटे के बजाय महज 35 मिनट में पूरा हो सकेगा।

विज्ञापन

Tunnel Trial on Dwarka Expressway: गुडगांव के मानेसर से दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी एयरपोर्ट जाने वालों के लिए राहत की खबर है। अब मानेसर से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने में 2 घंटे का समय नहीं बल्कि महज 35 मिनट का समय लगेगा। एनएचएआई ने द्वारका एक्सप्रेसवे पर बनीं दोनों टनल का सफल ट्रायल किया। सोमवार से दोनों टनल 24 घंटों आम लोगों के लिए खुली रहेंगी।
दिल्ली-जयपुर हाइवे पर रोजाना लाखों वाहन गुजरते हैं। इससे जाम की समस्या आम है। गुड़गांव की ओर सरहौल पर हाइवे पर 24 लेन हैं। दिल्ली की सीमा आते ही 4 लेन का रजौकरी फ्लाईओवर है। 2 लेन की सर्विस लेन है। गुड़गांव से 12 लेन का ट्रैफिक 4 लेन में आता है, यहां बोटल नेक बनता है। साथ ही यहां एयरपोर्ट और द्वारका की ओर जाने वाला ट्रैफिक मर्ज होता है। इससे जाम लगता है। अब मानेसर से एयरपोर्ट आने वाले लोग दिल्ली-जयपुर हाइवे पर जाए बिना ही टनल के जरिए एयरपोर्ट पहुंच सकेंगे। वहीं द्वारका एक्सप्रेसवे प्रॉजेक्ट के तहत NHAI रजोकरी में तीसरी टनल पर काम कर रहा है। यह सितंबर तक पूरा होने की उम्मीद है।

कहां हैं दोनों टनल

पहली टनल दिल्ली इलाके में यशोभूमि मेट्रो स्टेशन के पास से लेकर शिवमूर्ति के नजदीक तक है। इसकी लंबाई 3.5 किमी है। वहीं दूसरी टनल महिपालपुर में शिवमूर्ति से एयरपोर्ट की तरफ जाने के लिए बनाई गई, जिसकी लंबाई 2.2 किमी है। टनल में 4.5 मीटर ऊंचे वाहनों को ही प्रवेश मिलेगा। टनल में CCTV निगरानी, कंट्रोल रूम, इमरजेंसी एग्जिट दिया गया है।

शिवमूर्त्ति पर कम होगा दबाव

दोनों टनल के चालू होने से शिवमूर्ति के सामने ट्रैफिक का दबाव काफी कम हो जाएगा। मानेसर और द्वारका से एयरपोर्ट जाने वाले वाहन अब शिवमूर्त्ति तक नहीं जाएंगे। ये वाहन 2.2 लंबी टनल से ही सीधे एयरपोर्ट चले जाएंगे। इससे शिवमूर्त्ति पर ट्रैफिक का दबाव काफी कम हो जाएगा। इससे साइबर सिटी से महिपालपुर जाने वाले वाहनों को कम यातायात मिलेगा।

विज्ञापन

अन्य इलाकों को भी मिलेगा फायदा-

नई टनल द्वारका एक्सप्रेसवे को IGI एयरपोर्ट से तो जोड़ेगी ही, इसके अलावा गुरुग्राम, वसंत कुंज, द्वारका, अलीपुर जैसे क्षेत्रों की कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी। गुरुग्राम, फरीदाबाद और मानेसर जैसे औद्योगिक इलाकों से सोनीपत, पानीपत और चंडीगढ़ का आवागमन आसान होगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola