DUSU Ex President Threatened: दिल्ली विश्वविद्यालय से बड़ी खबर सामने आई है. दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन (DUSU) के पूर्व अध्यक्ष रौनक खत्री को कथित तौर पर कुख्यात रोहित (रवि) गोदारा गैंग ने धमकी दी है. गैंग ने उनसे 5 करोड़ की रंगदारी भी मांगी है और धमकी दी है कि रकम नहीं देने पर उन्हें जान से मार दिया जाएगा। रौनक खत्री ने दावा किया है कि उन्हें एक विदेशी नंबर से कॉल आया और व्हाट्सऐप मैसेज भेजकर रंगदारी मांगते हुए धमकाया गया.
DUSU इलेक्शन पर दिल्ली हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस, EVM से छेड़छाड़ का आरोप
रौनक खत्री मतलब ‘DU के मटका मैन’
बता दें कि रौनक खत्री को दिल्ली यूनिवर्सिटी का ‘मटका मैन’ कहा जाता है. कांग्रेस की स्टूडेंट यूनिट नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के सदस्य रौनक साल 2024-2025 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) के अध्यक्ष रहे. पूर्व अध्यक्ष के रूप में अभी भी वे दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्र राजनीति में सक्रिय हैं, लेकिन उनका कार्यकाल कई विवादों से घिरा रहा. वहीं 1949 में गठित हुए दुनिया के सबसे बड़ा छात्र संगठन डूसू के अध्यक्ष रहे रौनक छात्र कल्याण की राजनीति करते हैं.
DUSU President Power: दिल्ली यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष को क्या मिलते हैं अधिकार और कितनी होती है सैलरी?
2024 में जॉइन किया था छात्र संगठन
दिल्ली के नरेला इलाके में जन्मे 6 फीट 1 इंच लंबे रौनक ने अगस्त 2024 में NSUI जॉइन की थी और सितंबर 2024 में छात्र संघ चुनाव जीतकर अध्यक्ष बने. उन्हें 20207 वोट मिले थे और उन्होंने ABVP के उम्मीदवार को 1300 वोटों से हराया था। NSUI ने 7 साल बाद DUSU को हराकर दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्र राजनीति में वापसी की थी. पौने 2 लाख छात्रों ने मतदान किया था. कैंपस में पानी के मटके लगवाकार पानी की समस्या हल करवाने के लिए रौनक को ‘मटका मैन’ नाम दिया गया था.
DUSU Election Result 2025: कौन हैं राहुल झांसला? जो बने DUSU के उपाध्यक्ष, ABVP को दी करारी शिकस्त
विवादों से रौनक का रहा पुराना नाता
बता दें कि मार्च 2025 में रौनक खत्री का SRCC प्रोफेसरों से टकराव हुआ था. प्रोफेसरों ने रौनक पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाकर उन्हें ‘क्लाउन’ कहा था. सितंबर 2025 में DUSU चुनाव के दौरान ABVP ने किरोड़ी मल कॉलेज में घुसकर हमला करने का आरोप रौनक पर लगाया था. हमले में कई छात्र घायल हुए थे, लेकिन रौनक ने हमले के आरोपों का खंडन करते हुए ABVP पर EVM से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था. सितंबर 2025 में ही रौनक ने DUSU चुनाव में वोट चोरी होने का दावा करते हुए हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी.
संबंधित खबरें
'सांसदों को पीटा जा रहा है, मुझे नोचा गया', सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी
4 hrs agoजंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान राहुल-प्रियंका हिरासत में, पुलिस बस में बैठे
5 hrs agoदिल्ली के सीमापुरी में गिरी 4 मंजिला इमारत, 3 की मौत और 8 को निकाला
7 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा CJP का प्रदर्शन
7 hrs agoदिल्ली के कई इलाकों में 8 अक्टूबर को कटेगी बिजली, जारी हुआ शटडाउन शेड्यूल
7 hrs agoजिमखाना क्लब बेदखली केस में जज ने सुनवाई से खुद को हटाया
9 hrs ago'अंडरग्राउंड टनल, 7.3KM लंबाई', दिल्ली एयरपोर्ट पर ट्रेन दौड़ाने की तैयारी
11 hrs agoहिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
1 day agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoआशा वर्कर्स को रेखा सरकार की बड़ी सौगात, अब मिलेगा इतना भत्ता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines