DUSU Election Counting : दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनावों (DUSU) की काउंटिंग जारी है, इस बीच खबर है कि कॉलेज यूनियनों में एबीवीपी को आबादी कामयाबी हासिल हुई है। एबीवीपी ने चुनाव में 32 कॉलेज यूनियनों में बहुमत के साथ क्लीन स्वीप किया है वहीं एनएसयूआई को 17 कॉलेज यूनियनों में बहुमत मिला है। रामजस और हंसराज जैसे कॉलेजों में एबीवीपी बड़ी कामयाबी हासिल की है। सोलह राउंड की गिनती के बाद, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) दिल्ली विश्वविद्यालय के चार केंद्रीय पैनल पदों में से तीन पर आगे चल रही है। एबीवीपी जहां अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर आगे चल रही है, वहीं नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) उपाध्यक्ष पद पर आगे चल रही है।
छात्र संघ चुनाव के लिए 24 उम्मीदवार मैदान में
वोटिंग के बीच दिल्ली विश्विद्यालय के नार्थ कैंपस में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, यहां पर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए चारों पदों के लिए कुल 24 उम्मीदवार मैदान में हैं दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) केंद्रीय पैनल चुनाव के दौरान 42 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
DUSU चुनाव नतीजों पर अलका लांबा का ट्वीट
अलका लांबा ने DUSU चुनाव नतीजों पर ट्विटर (X) पर लिखा, एनएसयूआई सभी 4 पदों पर आगे चल रही है।
बहराल काउंटिंग के 16 राउंड पूरे हो चुके हैं। 26 राउंड की गिनती के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे।
संबंधित खबरें
दिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
1 hr agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
3 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
3 hrs agoदिल्ली में 12 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट? यहां चेक करें पूरी लिस्ट
4 hrs agoपराली जलाना बंद नहीं हुआ, क्या तकनीक के जरिए रुक सकता है दिल्ली का प्रदूषण?
5 hrs agoLIVE: 'CJP ने कानून का पालन नहीं किया...', दिल्ली पुलिस का बड़ा आरोप
12 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
20 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
20 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
20 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines