दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं. इस बार के छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) का दबदबा देखने को मिला है. एबीवीपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार मुख्य पदों में से तीन पर बड़ी जीत हासिल की है. वहीं, एक पद पर निर्दलीय उम्मीदवार ने कब्जा जमाकर सभी को चौंका दिया. छात्र संघ के सबसे प्रमुख यानी अध्यक्ष पद पर ABVP के उम्मीदवार यश डबास ने जीत दर्ज की है. मतगणना के आखिरी राउंड के बाद आए आंकड़ों के अनुसार, अध्यक्ष पद के मुकाबले में ABVP के यश डबास को कुल 24,576 वोट मिले. उन्होंने अपने मुख्य प्रतिद्वंद्वी और नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के प्रत्याशी विजय शंकर मीणा को मात दी, जिन्हें 22,523 वोट हासिल हुए. दोनों के बीच का मुकाबला काफी करीबी रहा, लेकिन अंत में यश डबास ने बढ़त बनाए रखते हुए जीत अपने नाम की.
DUSU President Power: दिल्ली यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष को क्या मिलते हैं अधिकार और कितनी होती है सैलरी?
“यह राष्ट्रवाद और संगठन की ताकत की जीत”
जीत के बाद यश डबास ने छात्रों और समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत सामाजिक समरसता, राष्ट्रवाद और संघ की सामूहिक ताकत की जीत है. उन्होंने कहा, “पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) से लेकर दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) तक के सभी शिक्षण संस्थानों के छात्रों ने हमारी इस जीत को सुनिश्चित करने के लिए दिन-रात मेहनत की है. इस चुनाव में एनएसयूआई (NSUI) का पूरी तरह सफाया हो गया है.” डबास ने आगे कहा कि पिछली बार भी विद्यार्थी परिषद ने 3-1 से जीत हासिल की थी और इस बार भी 3-1 से जीत दर्ज की है. उन्होंने विश्वास जताया कि अगली बार संगठन 4-0 से पूरी सीटें जीतेगा.
हॉस्टल और पीजी का सेफ्टी ऑडिट होगी पहली प्राथमिकता
अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष यश डबास ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा उनके लिए सबसे अहम मुद्दा है. उन्होंने सत्य निकेतन में हुए हालिया हादसे का जिक्र करते हुए कहा, “सत्य निकेतन में जो दुखद हादसा हुआ, हम सभी उसके गवाह हैं. हम नहीं चाहते कि भविष्य में किसी भी छात्र के साथ ऐसी अप्रिय घटना दोबारा हो. इसलिए हमारी सबसे पहली प्राथमिकता हर कॉलेज, हॉस्टल और पीजी (पेइंग गेस्ट) का पुख्ता सेफ्टी ऑडिट कराना होगी.”
सचिव और संयुक्त सचिव पद पर भी ABVP का कब्जा
अध्यक्ष के अलावा सचिव और संयुक्त सचिव पद पर भी ABVP के प्रत्याशियों ने परचम लहराया है.
- सचिव पद: ABVP की रिया छाबड़ी ने सचिव पद पर जीत हासिल की है.
- संयुक्त सचिव पद: संयुक्त सचिव के पद पर भी ABVP के लक्ष्यराज ने बाजी मारी है.
उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार की जीत
इस चुनाव का सबसे बड़ा उलटफेर उपाध्यक्ष पद पर देखने को मिला. छात्र संगठनों के कड़े मुकाबले के बीच निर्दलीय प्रत्याशी दीपांशु शौकीन ने बड़ी जीत दर्ज की. दीपांशु शौकीन को कुल 30,634 वोट मिले और उन्होंने भारी अंतर से जीत हासिल कर सभी को चौंका दिया.
चार में से तीन सीटों पर कब्जा जमाकर ABVP ने कैंपस में अपना दबदबा एक बार फिर साबित कर दिया है. नतीजों के ऐलान के साथ ही दिल्ली यूनिवर्सिटी कैंपस में जश्न का माहौल शुरू हो गया है. छात्र ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते और गुलाल उड़ाते नजर आ रहे हैं.
‘ये कैसी गुंडागर्दी…’, DUSU चुनाव में हुड़दंग पर भड़का दिल्ली हाईकोर्ट; DU और पुलिस को लगाई फटकार
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले गैस चैंबर बनी दिल्ली! रोहिणी-जहांगीरपुरी में AQI 400 के पार
11 mins agoदिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
9 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
11 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
13 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
16 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
16 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
17 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
19 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
19 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines