Delhi Traffic Advisory: दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस में डूसू चुनाव 2025 की मतगणना चल रही है, जिसके चलते आज 19 सितंबर 2025 दिन शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने कुछ सड़कें बंद करके ट्रैफिक डायवर्ट किया हुआ है. दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करके अलर्ट दिया है. दिल्लीवासियों को बंद सड़कों पर न जाकर वैकल्पिक रास्ते चुनने की सलाह दी है, ताकि परेशानी न हो तो आइए जानते हैं कि आज कौन-से रास्ते बंद हैं और किन रास्तों पर सफर करना सही रहेगा.
यह भी पढ़ें: अरुण जेटली से लेकर रेखा गुप्ता तक… दिल्ली यूनिवर्सिटी से देश की संसद तक पहुंचे ये नेता
कौन-सी सड़कें रहेंगी बंद?
दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी सुबह साढ़े 9 बजे लागू हो गई थी, जो दोपहर 3 बजे तक लागू रहेगी. छत्र मार्ग, सुधीर बोस मार्ग, गुरु तेग बहादुर मार्ग, सत्यवती मार्ग और प्रो. एनडी कपूर मार्ग पर ट्रैफिक जाम मिल सकता है. छात्र मार्ग और जीसी नारंग मार्ग को आज अस्थायी रूप से बंद किया गया है. सेंट स्टीफंस कॉलेज रेड लाइट, हिंदू कॉलेज रेड लाइट, क्रांति चौक, पटेल चेस्ट और मॉल रोड से जुड़ी सड़कों का रूट डायवर्ट किया गया है, लेकिन इमरजेंसी में सभी सड़कें खुली रहेंगी.
यह भी पढ़ें: DUSU Chunav 2025: सुनी जाएगी युवा की आवाज या सत्ता का शोर? बैलेट पेपर से बिगर पिक्चर
इन रास्तों से करें आवाजाही
ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार, उपरोक्त सड़कों पर आवाजाही करने से बचने के लिए लोग वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं. ट्रैफिक जाम में फंसने से लोगों को बचाने के लिए मॉल रोड या विजय नगर मार्ग से जाने वाले ट्रैफिक को पटेल चेस्ट, गुरु तेग बहादुर मार्ग, सुधीर बोस मार्ग/संत कृपाल सिंह मार्ग पर डायवर्ट किया गया है. MCD चौक, मलकागंज या बंता पार्क से आने वाले ट्रैफिक को हिंदू कॉलेज रेड लाइट, रामजस कॉलेज रेड लाइट और गुरु तेग बहादुर मार्ग पर डायवर्ट किया गया है.
यह भी पढ़ें: 22 हफ्ते के बाद अबॉर्शन का क्या है नियम? दिल्ली हाई कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
बता दें कि दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे ट्रैफिक एडवाइजरी का सख्ती से पालन करें. उपरोक्त सड़कों पर जाने से बचें. सड़क किनारे पार्किंग न करें और यातायात कर्मियों के निर्देशों का पालन करें.
संबंधित खबरें
दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
8 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
9 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
12 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
14 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
15 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
16 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
17 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
18 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
18 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines