DUSU Chunav 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी राजनीतिक रंगमंच का भी मुख्य पटल है. आज DUSU चुनाव की वोट काउंटिंग की जा रही है. 18 सितंबर को मतदान हुआ था. नतीजे जल्द ही सामने आने वाले हैं. ऐसे में हम आपको बताते हैं उन राष्ट्रिय नेताओं के बारे में जिन्होंने अपनी राजनीति का सफर दिल्ली यूनिवर्सिटी के गलियारों से किया था. कोई बना केंद्रीय मंत्री तो कोई बना मुख्यमंत्री.
यहां देखें तस्वीर और जानिए कब लड़ा था चुनाव?
रेखा गुप्ता- दिल्ली की नई मुख्यमंत्री डॉक्टर रेखा गुप्ता भी DUSU चुनाव लड़ चुकी हैं. उन्होंने साल 1996 में दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन का इलेक्शन लड़ा और DUSU अध्यक्ष बनी थीं.
अरुण जेटली- केंद्रीय मंत्री रह चुके अरुण जेटली ने भी साल 1974 में DUSU चुनाव लड़ा था और अध्यक्ष बने थे. इसके बाद बीजेपी सरकार में वित्त मंत्री और कानून मंत्री के रूप में कार्यरत रहे थे.
विजय गोयल- चार बार पार्लियामेंट मेंबर और पूर्व खेल मंत्री रह चुके विजय गोयल भी साल 1977 में DUSU चुनाव लड़े थे. इसके बाद 1997 से 1998 तक दिल्ली यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष रहे थें.
अजय माकन- कांग्रेस पार्टी के राजनेता भारत में तीन बार संसद और 3 बार विधायक रह चुके हैं. उनके राजनीतिक करियर की शुरुआत भी DUSU इलेक्शन से हुई थी. वे साल 1985 में DUSU अध्यक्ष बने थे.
अलका लांबा – इन्होंने भी साल 1995 में DUSU इलेक्शन लड़ा था और अध्यक्ष बनी थी. वे नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया की भी सददस्य थी. 20 साल कांग्रेस के साथ जुड़े रहने के बाद अब आम आदमी पार्टी की सदस्य बनी हैं.
अनिल झा वात्स- अनिल ने 1997 में दिल्ली यूनिवर्सिटी के चुनाव लड़े थे और DUSU अध्यक्ष बने थे. इसके बाद वे दिल्ली विधानसभा में विधायक भी बने थे. इन्होंने पहले भाजपा ज्वॉइन की थी और फिर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे.
DUSU चुनाव में किसे कब-कब मिली जीत?
दिल्ली छात्रसंघ चुनावों में बीजेपी सरकार के आने के बाद से ABVP का दबदबा बढ़ा है. अब तक के चुनावों में ABVP ने 17 बार जीत अपने नाम की है और NSUI 12 बार जीती हैं.
ये भी पढ़ें-DUSU Chunav Result 2025 LIVE: चौथे राउंड में ABVP को आर्यन मान दोगुने से ज्यादा वोटों से आगे
संबंधित खबरें
दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
9 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
10 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
13 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
16 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
16 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
17 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
18 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
19 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
19 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines