नई दिल्ली: देशभर के साथ दिल्ली में भी दशहरा पर्व पूरी धूमधाम के साथ मनाया गया। यहां लाल किला मैदान स्थित लव-कुश रामलीला कमेटी के आयोजन में आज दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत समेत कई गणमान्य हस्तियां उपस्थित रही। उपराज्यपाल विनय कुमार, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अभिनेत्री कंगना ने तीर चलाकर रावण, कुंभकर्ण, मेघनाथ के पुतलों का दहन किया। जैसे ही श्री राम की सेना की तरफ से समारोह के अतिथियों ने तीर चलाया, रावण के मुंह से ‘जय श्री राम’ का नारा और आंखों से अग्निज्वाला निकली। इसके बाद बुराई पर अच्छाई की जीत के साक्षी बने हजारों लोगों ने मौज-मस्ती की और घरों को लौट गए।
-
लाल किला मैदान स्थित लव-कुश रामलीला कमेटी के आयोजन में दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिरकत
लव-कुश रामलीला कमेटी के अध्यक्ष र्जुन कुमार ने बताया कि दिल्ली सरकार की तरफ से आतिशबाजी पर रोक लगाए जाने के चलते कमेटी ने 8 ट्रैक डिजिटल डॉल्बी साउंड सिस्टम के जरिये आतिशबाजी रिकॉर्डिड साउंड का इस्तेमाल किया, जिससे पूरा ग्राउंड गूंज उठा। इस अवसर पर विनय कुमार सक्सेना ने समस्त देशवासियों को दशहरे की शुभकामनाएं दी। जय श्री राम उद्घोष के साथ भाषण की शुरुआत करते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि विजयादशमी का दिन हम सबको एक बार फिर याद दिलाता है कि आखिर में जीत सच्चाई की ही होती है। यह मेरा सौभाग्य है कि मैं एक बार फिर प्रभु श्री राम की इस लीला का साक्षी बना। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी अनेक बार जय श्रीराम का उदघोष किया। कंगना ने यहां शिरकत करने के अवसर को अपना सौभाग्य बताया, वहीं लोगों में कंगना को देखने का क्रेज इस कदर था कि पुलिस के साथ लीला कमेटी की ओर से 140 बाउंसर भी तैनात करने पड़े।
यह भी पढ़ें: पुण्य की जीत का पर्व: PM मोदी ने कहा-रावण का नहीं, समाज का सौहार्द्र बिगाड़ने वाली बुरी शक्तियों का भी दहन जरूरी
उधर, कमेटी की ओर से अर्जुन कुमार के अलावा महामंत्री सुभाष गोयल, चेयरमैन पवन गुप्ता, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सत्य भूषण जैन, सौरव गुप्ता ने दिल्ली के उपराज्यपाल, मुख्यमंत्री और एक्ट्रेस कंगना प्रतीकचिह्न, राम नामी पटका, शक्ति की प्रतीक गदा भेंट करके सम्मानित किया गया। अर्जुन कुमार ने बताया कि बुधवार को भरत मिलाप लीला मंचन के अवसर पर ब्रह्मऋषि श्री कुमार स्वामी जी द्वारा श्रीराम, सीता, लक्ष्मण का राज तिलक किया इसके पश्चात स्वामी जी प्रवचन, सत्संग का कार्यक्रम होगा।
संबंधित खबरें
'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
1 hr agoदिल्ली के किन इलाकों में 16 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली? अभी करें चेक
1 hr agoदिल्ली-नोएडा समेत NCR में बिगड़ा मौसम, दिन में छाया अंधेरा; IMD का अलर्ट
5 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
5 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
23 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
23 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
1 day agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
1 day agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
1 day agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines