DTC Complaint Number: देश की राजधानी दिल्ली और दिल्ली एनसीआर में हजारों बस चलती हैं जिनकी टाइमिंग फिक्स होती है। यहां डीटीसी के अलावा ऑरेंज कलर की क्लस्टर बस भी चलती हैं। आमतौर पर दिल्ली-एनसीआर के लोग इनसे ही सफर तय करते हैं। इस दौरान यात्रियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जैसे कई बार बस ड्राइवर अपने हिसाब से कहीं भी बस रोक देते हैं, कहीं खाने रूक जाते हैं और कभी-कभी तो अपने हिसाब से जल्दबाजी में कैक स्टैंड पर बस रोकते ही नहीं। नतीजतन बस का इंतजार कर रहे घंटों से स्टैंड पर बैठे लोग लाचारी में समझ ही नहीं पाते कि ऐसे में वह क्या करें? अगर बस ड्राइवर अपने स्टैंड पर बस नहीं रोकता तो आप इसकी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: करोड़ों बैंक खाताधारकों के लिए जरूरी खबर, तंग करने वालों की करें शिकायत, जारी हुआ कंप्लेंट नंबर
बसों में लगा जीपीएस
आपको बता दें कि राजधानी में चल रही इन बसों में जीपीएस लगा होता है जिससे इनकी लगातार ट्रैकिंग हो रही होती है। इससे ही जनता अपने डिवाइस से ही पता लगा लेती है कि बस कितनी देर में स्टैंड पर आ जाएगी। ऐसे में अगर ड्राइवर स्टैंड पर बस न रोके और आप इसकी शिकायत दर्ज करवाएं तो जीपीएस से इसकी पुष्टि हो जाती है कि शिकायतकर्ता सच बोल रहा है या झूठ। इससे पता चल जाता है कि बस ड्राइवर स्टैंड पर रूका था या नहीं। शिकायत सही होने पर ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की जाती है।
यह भी पढ़ें: Sabse Sasta Recharge: 100 रुपये से कम के रिचार्ज प्लान, जानें किसका सबसे सस्ता?
कहां करें कंप्लेंट?
अगर आपको भी यात्रा के दौरान इस तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता है तो आप तुरंत +91-11-23370373, +91-11-23370374 या +91-8744073248 इनमें से किसी भी नंबर को डायल करके शिकायत कर सकते हैं। डीटीसी और क्लस्टर बसों से जुड़ी बाकी शिकायतों के लिए भी इन नंबरों पर कॉल की जा सकती है। अगर कोई बस ड्राइवर अपनी लेन में वाहन नहीं चला रहा है या बीच सड़क पर यात्रियों को उतार रहा है तो भी आप इसकी फोटो लेकर कंप्लेंट कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
दादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
11 mins agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
3 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
4 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
5 hrs agoदिल्ली में 12 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट? यहां चेक करें पूरी लिस्ट
5 hrs agoपराली जलाना बंद नहीं हुआ, क्या तकनीक के जरिए रुक सकता है दिल्ली का प्रदूषण?
6 hrs agoLIVE: मुंबई-महाराष्ट्र में होंगे प्रदर्शन, तानाशाही नहीं सहेंगे- ठाकरे
13 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
21 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
22 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines