दिल्ली की बसों में सफर करने वाली महिलाओं और ट्रांसजेंडर नागरिकों के लिए एक बहुत जरूरी खबर सामने आई है. अगर आप भी दिल्ली की बसों में मिलने वाले गुलाबी रंग के कागजी टिकट (Pink Paper Pass) के जरिए मुफ्त सफर करती रही हैं, तो ध्यान दें कि 30 सितंबर 2026 इस व्यवस्था का आखिरी दिन है.
1 अक्टूबर 2026 से बसों में फ्री सफर करने के लिए अब आपके पास सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड (Saheli Pink Smart Card) होना अनिवार्य कर दिया गया है. इसके बिना बसों में चढ़ने पर आपको सामान्य यात्रियों की तरह तय किराया देना पड़ेगा. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने खुद एक्स (Twitter) पर यह जानकारी साझा करते हुए बताया कि 2 मार्च 2026 से शुरू हुई इस योजना के तहत अब तक 18.5 लाख से ज्यादा सहेली पिंक कार्ड जारी किए जा चुके हैं.
क्या है सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड और किसे मिलेगा?
अब कंडक्टर आपको कागजी पिंक टिकट नहीं काटेगा, बल्कि बस में लगी इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीन (ETM) पर अपना स्मार्ट कार्ड टैप करते ही आपकी फ्री टिकट जेनरेट हो जाएगी. दिल्ली में रहने वाली 5 साल या उससे अधिक उम्र की सभी महिलाएं और ट्रांसजेंडर नागरिक. इसे बनवाने के लिए आपके आधार कार्ड और आधार से लिंक चालू मोबाइल नंबर की जरूर होगी. पहली बार यह कार्ड बिल्कुल फ्री में जारी किया जाता है. कार्ड खो जाने या खराब होने पर नया रिप्लेसमेंट कार्ड लेने के लिए 59 रुपये का शुल्क लगेगा. बता दें कि यह कार्ड बनने की तारीख से 5 साल तक वैलिड रहेगा.
घर बैठे ऑनलाइन कैसे अप्लाई करें सहेली पिंक कार्ड?
ऑनलाइन कार्ड अप्लाई करना बेहद आसान है, बस इन 4 स्टेप्स को फॉलो करें:
- MufinPay के पोर्टल या मोबाइल ऐप पर जाएं.
- अपना मोबाइल नंबर और आधार कार्ड विवरण दर्ज करके OTP वेरिफिकेशन पूरा करें.
- वेरिफिकेशन पूरा होते ही आपको स्क्रीन पर एक QR एक्नॉलेजमेंट (QR Acknowledgement) दिखाई देगा, इसे डाउनलोड कर लें.
- अब इस QR एक्नॉलेजमेंट को लेकर अपने नजदीकी अधिकृत DTC केंद्र पर जाएं और अपना फिजिकल स्मार्ट कार्ड प्राप्त कर लें.
ऑफलाइन (डीटीसी सेंटर जाकर) कार्ड कैसे बनवाएं?
अगर आप ऑनलाइन अप्लाई नहीं करना चाहतीं, तो तुरंत भी कार्ड प्राप्त कर सकती हैं:
- अपने नजदीकी DTC केंद्र, DM ऑफिस या SDM ऑफिस जाएं.
- वहां मौजूद FOS एजेंट को अपना नाम, मोबाइल नंबर और आधार डिटेल्स दें.
- आपके मोबाइल पर आए OTP को एजेंट से वेरीफाई कराएं.
- वेरिफिकेशन होते ही उसी दिन (Same Day) आपको आपका सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड हाथ में मिल जाएगा.
दिल्ली मेट्रो और RRTS में भी काम आएगा यह कार्ड
यह स्मार्ट कार्ड सिर्फ बसों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक कॉमन मोबिलिटी कार्ड (Common Mobility Card) की तरह काम करता है. इस कार्ड की मदद से DTC और क्लस्टर बसों में बिल्कुल फ्री यात्रा कर सकती हैं, साथ ही आप इसका उपयोग दिल्ली मेट्रो और रैपिड रेल में सफर के लिए भी कर सकती हैं. हालांकि, मेट्रो या RRTS में फ्री सफर नहीं होगा; इसके लिए आपको कार्ड में पैसे (Recharge) रखने होंगे.
रिचार्ज के लिए कार्ड के पीछे बने QR कोड को UPI ऐप जैसे कि Google Pay, PhonePe, Paytm आदि से स्कैन करके रीचार्ज करें और मेट्रो स्टेशन की ऐड वैल्यू मशीन (AVM) पर टैप करके एक्टिवेट करें.
दिल्ली को मिलने जा रही हैं 150 नई इलेक्ट्रिक बसें
परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह ने घोषणा की है कि दिल्ली को ग्रीन कैपिटल बनाने के तहत अगले महीने 150 नई इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर उतारी जाएंगी. फिलहाल दिल्ली में 40 डिपो से लगभग 5088 इलेक्ट्रिक बसें चल रही हैं. ग्रामीण और आउटर दिल्ली को जोड़ने के लिए दौराला (250 बस क्षमता) और झुलझुली (500 बस क्षमता) में दो बड़े नए बस डिपो तैयार किए जा रहे हैं.
काम की सलाह
30 सितंबर 2026 के बाद कागजी पिंक टिकट पूरी तरह बंद हो जाएंगे. इसलिए अंतिम तारीख का इंतजार न करें, आज ही ऑनलाइन या अपने नजदीकी DTC सेंटर जाकर अपना सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड बनवा लें, ताकि 1 अक्टूबर से आपकी बस यात्रा बिना किसी रुकावट के चलती रहे.
संबंधित खबरें
'नेहा बोरा को प्राइवेट गाड़ी में ले गई पुलिस', AISA के आरोप पर DCP बोले-महिला स्टाफ साथ था
24 mins agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
2 hrs ago'फुटबॉल की तरह उठाकर फेंक रहे…', CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, हिरासत में कई AAP लीडर
4 hrs agoक्या दिल्ली की सभी महिलाओं के लिए फ्री है बसों का सफर? जानिए किन्हें नहीं मिलेगा स्मार्ट कार्ड
6 hrs agoदिल्ली में आज से बंद हुआ पिंक टिकट, अब बसों में कैसे फ्री ट्रैवल कर सकेंगी महिलाएं?
8 hrs agoजंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन में यौन उत्पीड़न मामलों की जांच करेगी क्राइम ब्रांच, 3 महिला पत्रकारों ने लगाए हैं आरोप
9 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
1 day agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम, जानिए पूरी डिटेल
1 day agoAAP को तगड़ा झटका, कांग्रेस से जुड़ीं प्रियंका कक्कड़; बताया क्यों छोड़ी आम आदमी पार्टी
1 day agoDU ने खत्म की 28 क्रेडिट की अनिवार्यता, कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines