DTC Bus Rams Into People In Delhi: दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में दिल्ली परिवहन निगम की एक बस की चपेट में आने से एक शख्स की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए. हादसे बाद वहां मौजूद लोगों ने जमकर हंगामा किया. इस घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया. पुलिस ने तुरंत शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया, साथ ही सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया. पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है, और ये पता लगा रही है कि आखिर हादसे की असल वजह क्या है.
बस के नीचे फंसी स्कूटी
खुद को चश्मदीद बताने वाले एक शख्स ने कहा कि दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में जब डीटीसी बस ने पैदल चलने वालों को टक्कर मारी, तो उसे एक महिला चला रही थी. उनके मुताबिक इस घटना में 2 से 3 लोग घायल हो गए, जबकि एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई. उन्होंने ये भी बताया कि बस के नीचे एक स्कूटी फंसी रह गई.
दिल्ली के द्वारका में भी हादसा
दिल्ली के द्वारका सेक्टर-18 में क्रेसेंट अपार्टमेंट के पास रेड लाइट पर एक ट्रक ने 2 बाइकों को टक्कर मार दी. हादसे में गौरव नाम के युवक की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य लोग घायल हो गए. हादसे के वक्त दोनों बाइकों पर कुल 4 लोग सवार थे. पुलिस के मुताबिक, हादसे में गौरव की सिर कुचलने से मौत हो गई. घायलों की पहचान हितेश (18 साल), हर्षित (20 साल) और ध्रुव (23 साल) के रूप में हुई है. तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार
पुलिस ने ट्रक चालक होतम सिंह (41 साल) को गिरफ्तार कर लिया है. वो यूपी के आगरा का रहने वाला है. दुर्घटना में शामिल ट्रक और दोनों बाइकों को जब्त कर लिया गया है. मौका-ए-वारदात से दूसरे भी जुटाए गए हैं. मामले की जांच के लिए क्राइम टीम को मौके पर बुलाया गया. पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है.
संबंधित खबरें
24 घंटे में 65 से बढ़कर 216 हुआ दिल्ली का AQI, सर्दी से पहले बढ़ा प्रदूषण
1 hr agoदिल्ली में इन रूट्स पर 20 अक्टूबर तक मिलेगा भारी जाम, एडवाइजरी जारी
3 hrs agoदिल्ली में प्रोटेस्ट से परेशान कारोबारी, PM मोदी, राहुल-केजरीवाल से की अपील
15 hrs agoदीपके-नेहा समेत 150 हिरासत में, CJP के तिरंगा मार्च में क्या-क्या हुआ?
18 hrs ago'प्लान B तैयार है', CJP का बड़ा दावा, अब क्या करेगी अभिजीत दीपके की टीम?
19 hrs agoदिल्ली वोटर लिस्ट से कटे 47 लाख से ज्यादा नामों की फिर होगी जांच
20 hrs agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
21 hrs agoदिल्ली में रावण के साथ जलेगा कॉकरोच का पुतला
21 hrs agoकनॉट प्लेस का इतिहास और कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन
23 hrs agoदिल्ली की हवा सुधरी, 280 से 66 पहुंचा AQI; फिर भी स्थिति चिंताजनक क्यों?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines