दिल्ली के आनंद पर्वत में DTC बस की चपेट में आने से एक शख्स की मौत, कई घायल

DTC Bus Killed A Person: राष्ट्रीय राजधानी के आनंद पर्वत में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की इलेक्ट्रिक बस से टकराने से एक शख्स की मौत हो गई, और कई लोग जख्मी हो गए.

DTC Bus

दिल्ली में डीटीसी बस से हुआ हादसा (Photo-ANI)

DTC Bus Rams Into People In Delhi: दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में दिल्ली परिवहन निगम की एक बस की चपेट में आने से एक शख्स की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए. हादसे बाद वहां मौजूद लोगों ने जमकर हंगामा किया. इस घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया. पुलिस ने तुरंत शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया, साथ ही सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया. पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है, और ये पता लगा रही है कि आखिर हादसे की असल वजह क्या है.

विज्ञापन

बस के नीचे फंसी स्कूटी

खुद को चश्मदीद बताने वाले एक शख्स ने कहा कि दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में जब डीटीसी बस ने पैदल चलने वालों को टक्कर मारी, तो उसे एक महिला चला रही थी. उनके मुताबिक इस घटना में 2 से 3 लोग घायल हो गए, जबकि एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई. उन्होंने ये भी बताया कि बस के नीचे एक स्कूटी फंसी रह गई.

विज्ञापन


खबर अपडेट की जा रही है….

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ