हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दिल्ली में इन 6 तारीखों पर नहीं मिलेगी शराब, शौकीन नोट कर लें डेट, आबकारी विभाग का कैलेंडर जारी

Dry Day in Delhi: दिल्ली में ड्राई डे के लिए आबकारी विभाग ने कैलेंडर जारी किया है। अक्टूबर महीने में 6 दिन और नवंबर में 2 दिन ड्राई रहेगा। शराब के शौकीनों के लिए ड्राई डे के दिन एल-15 और एल-15 एफ लाइसेंस वाले होटलों में शराब की बिक्री जारी रहेगी।

विज्ञापन
दिल्ली में इन तारीखों को रहेगा ड्राई डे। फोटोः Grok जनरेटेड AI इमेज

Dry Day in Delhi: अगले दो महीने देश भर में त्यौहारों का मौसम है। जाहिर है कि सरकारी छुट्टियां और त्यौहारों के चलते ड्राई डे की संख्या बढ़ने वाली है। ऐसे में शराब के शौकीनों के लिए ड्राई डे को याद रखना चैलेंज बन जाता है। लेकिन हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगले दो महीने किन-किन तारीखों को दिल्ली में शराब की बिक्री बंद रहेगी। दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग ने राष्ट्रीय पर्व और त्यौहारों को देखते हुए कैलेंडर जारी किया है।

ये भी पढ़ेंः शराब पीने को बच्ची लगाई दांव पर! कीमत तय, मैनेजर ने बिगाड़ा खेल, कपल पहुंचा जेल

कब-कब बंद रहेंगी शराब की दुकानें

दिल्ली सरकार के एक्साइज डिपार्टमेंट की ओर से जारी कैलेंडर के मुताबिक अक्टूबर में चार दिन और नवंबर में दो दिन शराब की दुकानें बंद रहेंगी। बता दें कि 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती है। वहीं 12 अक्टूबर को दशहरा है। 17 अक्टूबर को दिल्ली में वाल्मीकि जयंती मनाई जाएगी और 31 अक्टूबर को दीपावली के मौके पर शराब की दुकानें बंद रहेंगी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ेंः Wine Beer के शौकीन जान लें, Delhi-हरियाणा में सस्ती और UP में बीयर-शराब महंगी क्यों?

नवबंर में कब-कब ड्राई डे

नवंबर महीने की बात करें तो इस महीने दो दिन दिल्ली में शराब बंदी रहेगी। 15 नवंबर को गुरुनानक जयंती और 24 नवंबर को गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस के अवसर पर शराब बंदी रहेगी। ज्यादातर बड़े त्यौहार अक्टूबर महीने में पड़ने के कारण अक्टूबर में ड्राई डे की संख्या ज्यादा है। आबकारी विभाग का स्पष्ट निर्देश है कि इस दिन शराब की दुकानें बंद रखी जाएं। आदेश के मुताबिक इस दिन दुकानें खुली रहने पर उसका लाइसेंस रद्द होगा तो किसी तरह का मुआवजा नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन

हालांकि ड्राई डे के दिन एल-15 और एल-15 एफ लाइसेंस वाले होटलों में शराब की बिक्री जारी रहेगी। और इन होटलों पर बंदी लागू नहीं होगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola