दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में कम छोले पैक करने को लेकर हुए विवाद में एक ठेले वाले ने 35 साल के ग्राहक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी. पुलिस के मुताबिक, यह घटना रविवार रात की है. निहाल विहार में रहने वाले संदीप एक प्राइवेट कंपनी में ड्राइवर का काम करते थे. रविवार रात को अपने दोस्तों के साथ ज्वालापुरी इलाके के संडे मार्केट गए थे.
कैसे शुरू हुआ विवाद?
मार्केट में संदीप ने एक छोले-भटूरे के स्टॉल पर खाना खाया. इसके बाद उन्होंने अपने बेटे और बेटी के लिए छोले-भटूरे पैक करवाए. पैकेट में संदीप को छोले कम लगे. इस पर उन्होंने स्टॉल मालिक चिंटू गुप्ता से और छोले डालने के लिए कहा.
पुलिस के मुताबिक, इसके बाद दोनों में इस बात को लेकर बहस हुई. बहस बाद में हाथापाई में बदल गई. आरोप है कि इसी दौरान चिंटू ने संदीप को चाकू मार दिया. संदीप पर एक के एक कई बार चाकू से वार किए गए. संदीप को सात बार चाकू घोंपा गया. जिसमें तीन बार तो उनके पेट में चाकू घुस गया. इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने दोनों को छुड़ाने की कोशिश भी की. लेकिन तब तक संदीप के खून से लथपथ हो चुके थे.
इलाज के दौरान मौत
फिर स्टॉल पर संदीप के पिता बृजेश सिंह पहुंच गए. उन्होंने अपने जख्मी बेटे को देखा तो उसे तुरंत संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल ले गए. वहां के बाद उसे पंजाबी बाग स्थित महाराजा अग्रसेन अस्पताल में भर्ती कराया गया. संदीप की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई.
संदीप के पिता बृजेश ने मीडिया को बताया कि उन्हें अपना बेटा फूड स्टॉल के पास खून से लथपथ हालत में मिला. उन्होंने बताया, ‘उसने मुझे बताया कि पांच-छह लोगों ने उसे चाकू मारा था. मुझे नहीं पता कि पुलिस ने सिर्फ एक ही आदमी को क्यों गिरफ्तार किया है. अब इस उम्र में मुझे अपने बेटे का शव उठाना पड़ रहा है.’
पुलिस ने आरोपी ठेले वाले को गिरफ्तार कर लिया है. उसके खिलाप दर्ज मामले में हत्या की धाराएं भी जोड़ी गई हैं. पुलिस का कहना है कि पीड़ित बयान देने की हालत में नहीं था. पुलिस अभी मामले की आगे की जांच कर रही है.
संबंधित खबरें
दिल्ली में 2.30 करोड़ की लूट, गन पॉइंट पर 4 बदमाशों ने दफ्तर में घुसकर छीने
48 mins agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
2 hrs agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
15 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
15 hrs agoसीएम रेखा गुप्ता- दिल्ली में छठ पूजा से पहले बनेंगे 1400 से ज्यादा घाट
18 hrs agoदिल्ली में एयर फोर्स कॉम्प्लेक्स बंद, एपी सिंह का विदाई कार्यक्रम रद्द
19 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 29 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें शेड्यूल
20 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
21 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
22 hrs agoदिल्ली में शराब के लिए नहीं लगना पड़ेगा लंबी लाइन में, घर से सकेंगे बुक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines